-जरूरतमंदों की मदद के लिए दो माह से लगातार कर रही समाजसेवा
Manav Seva Samiti -गाजियाबाद। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को जीवनयापन में परेशानी ना हो, इसके लिए Manav Seva Samiti (इंदिरापुरम इकाई) गाजियाबाद द्वारा लोगों की मदद का सिलसिला जारी है। समिति के साथ मिलकर पदाधिकारी जरूरतमंदों के साथ-साथ फील्ड में ड्यूटी करने वालों, मसलन गार्ड्स आदि को भी भोजन और अन्य जरूरत की सामग्री उपलब्ध करवा रहीं हैं। इसी कड़ी में शनिवार को Manav Seva Samiti द्वारा शुक्र बाजार चौक गुप्ता एसोसिएट पर करीब ढाई सौ लोगों को निशुल्क भोजन वितरण किया गया। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगने से, काफी लोगों का व्यापार बंद चल रहा है।

जिससे उन पर काम करने वाले लोग आज भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। Manav Seva Samiti का उद्देश्य है कि अगर समाज के लोग, जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आएंगे, तो गाजियाबाद में पैसे के अभाव के कारण कोई व्यक्ति भूखा नही सोएगा। जरूरत है समाज के लोगों को जरूरतमंद लोगों की मदद करने की। सरकार अपनी ओर से काफी मदद कर रही है। मगर महामारी को देखते हुए यह काफी नहीं है। Manav Seva Samiti गाजियाबाद करीब दो माह से जरुरत लोगों को खाना खिलाने में लगी है। भंडारे में मुख्य सहयोगी संदीप अरोड़ा, जी मेजिक बिला बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड थे। इस दौरान अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, संरक्षक अनिल जैन, संयोजक प्रदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष शिव मित्तल, दिशांत अरोड़ा, कनिष्क अरोड़ा, अंकुर गुप्ता मौजूद रहे।
















