यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में Patanjali Ayurved कारोबार शुरू करने के लिए तैयार

Patanjali Ayurved ने यमुना प्राधिकरण को भूमि की बकाया राशि का भुगतान

ग्रेटर नोएडा। Patanjali Ayurved यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अपना कारोबार शुरू करने के लिए उतावला है। डेढ़ साल के भीतर कंपनी का उत्पादन शुरू होने की संभावना है। इसके लिए यमुना प्राधिकरण को कंपनी की तरफ से 100 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। यह रकम भूमि की बकाया राशि है। Patanjali Ayurved की नई इकाई शुरू होने से लगभग 30 हजार नागरिकों को रोगजार मिल सकेगा।

Yamuna Development Authority ने वर्ष-2016 में पतंजलि आयुर्वेद को सेक्टर-24 व 24ए में 430 एकड़ भूमि का आवंटन किया था। इस प्रोजेक्ट में कंपनी की ओर से 937 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस फैक्ट्री में हर्बल उत्पाद तैयार किए जाएंगे। कंपनी ने चारदीवारी और शेड पहले से तैयार कर लिए हैं। हालाकि काम अभी आगे नहीं बढ़ सका है। करीब 4 साल से काम बंद है। भूमि आवंटित करने की एवज में Patanjali Ayurved पर करीब 100 करोड़ रुपये बकाया था। Yamuna Authority के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने पिछले सप्ताह बकाया पैसा जमा करा दिया है। Patanjali Ayurved ने अधिकारियों को बताया कि आयुर्वेद इकाई लगाने का काम जल्द शुरू करेंगे। वहां पर डेढ़ साल में उत्पादन शुरू हो जाएगा। पतंजलि की आयुर्वेद इकाई में 39 एकड़ एरिया खुला होगा। 13 एकड़ में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा। 13 एकड़ में वेयर हाउस व कोल्ड स्टोरेज और 65 एकड़ में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगेगा। कंपनी हर्बल उत्पाद में हैंडवॉश, टूथपेस्ट, ब्राह्मी, गिलोय, केसर, मुलेठी, शैम्पू, ग्रीन टी, सिरप, फ्रूट कैंडी, एलोवेरा, शिशु केयर आदि बनाएगी। कॉस्मेटिक उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे,जिसमें ओरल केयर, हेयर केयर, स्किन केयर, नहाने का साबुन आदि शामिल हंै।