Ghaziabad City Development पर फोकस करते हुए गाजियाबाद नगर निगम ने 80 लाख के निर्माण कार्यों का किया उदघाटन। युद्ध स्तर पर चल रहा है पैचवर्क का काम। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा नगर निगम पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें करके गाजियाबाद सिटी डेवलपमेंट को लेकर जो प्लान तैयार किया। उस प्लान पर बड़ी तेजी के साथ काम किया जा रहा है।
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। कोरोना संकट की दूसरी लहर के दौरान शहर में विकास की रफ्तार जो थम गई थी उसे तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा नगर निगम पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें करके Ghaziabad City Development को लेकर जो प्लान तैयार किया। उस प्लान पर बड़ी तेजी के साथ काम किया जा रहा है। मेयर आशा शर्मा ने भी सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जितना शीघ्र हो अधिक से अधिक काम कराये जाये।

मेयर आशा शर्मा ने सोमवार को 80 लाख के निर्माण कार्यों का उदघाटन किया। वार्ड नंबर-46 गुलधर, पीपल वाली गली नंबर-4 एवं 5, एच.बी. फार्म के पीछे वाली गली, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी, वृंदावन एंक्लेव में इन कार्यों का उद्घाटन किया गया। इन कार्यों की लागत लगभग 80 लाख है। इस दौरान मेयर ने कहा कि हम से ज्यादा इस सडक की जिम्मेदारी स्थानीय नागरिकों की होगी। Ghaziabad City Development को लेकर कार्य योजना बनाकर काम किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की बेकार सामग्री या अन्य किसी कार्य की कोई शिकायत मिले तो अवगत कराया जाए। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। मेयर आशा शर्मा ने निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि यह कॉलोनियां नई हैं। कहीं रास्ते हैं, कहीं नहीं। जिस कारण कॉलोनी का पानी बराबर के भूखंड या रास्ते में भरा रहता है। इसलिए नाली बनाते समय जल निकासी पर ध्यान दिया जाए। ढलान का भी रूख देखकर कार्य शुरू किया जाए ताकि कॉलोनी में निर्माण कार्य होने के बाद भी जलभराव की स्थिति न बने।
शहर को गड्ढा मुक्त कराने का काम युद्धस्तर पर
नगर निगम द्वारा मानसून की बारिश से पहले शहर में पैच वर्क का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। शहर के सभी मार्गों पर गड्ढों को भरा जा रहा है। कुछ शिकायतें मार्गों में गड्ढों के संबंध में मिली थीं। पार्षद तथा जनता द्वारा शिकायत व सुझाव नगरायुक्त के समक्ष रखे गए थे, जिसमें बताया गया कि शहर में मानसून के समय में गड्ढे हो जाते हैं। जिस कारण आवागमन अवरूद्ध होता है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसे में काफी परेशानी नागरिकों को उठानी पड़ती है। इस पर संज्ञान लेकर नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने पार्षदों व महापौर आशा शर्मा से विचार-विमर्श कर योजना बनाई कि शहर के गड्ढों को तत्काल भरवाया जाएगा। किसी भी एक कार्य के लिए कई दिनों की प्रतीक्षा या टेंडर अन्य कार्रवाई नहीं की जाएगी। एक ही बार में पूरे शहर का कार्य अलग-अलग जोन वाइज सौंपा जाएगा। जिसके अंतर्गत शहर के जोन वाइज गड्ढों को तत्काल प्रभाव से भरा जाएगा और जनता को राहत पहुंचेगी। इस योजना पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई तथा कार्य प्रारंभ कराया गया।
यह भी पढ़े: स्मार्ट सिटी बनाने के लिए स्मार्ट सिटीजन बनना बेहद जरूरी: तंवर
15 जुलाई तक शहर में कहीं भी गड्ढा नहीं दिखाई देगा
नगरायुक्त ने बताया कि इस नई योजना के तहत शहर में कहीं भी गड्ढा होगा तो कार्रवाई तत्काल की जाएगी। किसी प्रकार की कई दिनों की प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। ना प्रक्रिया में ज्यादा समय लगेगा। 72 घंटे के अंदर यह कार्रवाई पूर्ण करा दी जाएगी, जिससे नागरिकों को आवागमन में भी सुविधा रहेगी और दुर्घटनाएं भी कम होंगी। लगभग 60 प्रतिशत पैच का कार्य पूर्ण हो गया है। 15 जुलाई तक शहर में कहीं भी गड्ढा नहीं दिखाई देगा। यदि कहीं भी गड्ढा दिखाई देता है तो तत्काल प्रभाव से सूचना नगर निगम को पहुंचाई जा सकती है, जिसका तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
कविनगर में योगेश कुमार के हाथ कमान

नगर निगम के चीफ इंजीनियर निर्माण मोइनुद्दीन ने बताया कि Ghaziabad City Development बनी योजना पर नगरायुक्त के निर्देशानुसार काम चल रहा है। कविनगर जोन में अवर अभियंता योगेश कुमार सभी मार्गों के गड्ढों को भरवा रहे हैं, जिसमें राजनगर रिंग रोड, कलेक्ट्रेट रोड, अवंतिका, चिरंजीव विहार, गोविंदपुरम तथा औद्योगिक क्षेत्र कविनगर में भी पैच वर्क का कार्य करा दिया गया है। 13 जुलाई तक कविनगर जोन के सभी मार्गों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े: कोरोना काल में अस्पतालों ने किया खेल, IAS महेंद्र सिंह तंवर करेंगे जांच
मोहन नगर में गंगवार संभाल रहे जिम्मेदारी
चीफ इंजीनियर ने बताया कि मोहन नगर जोन में जूनियर इंजीनियर संजय कुमार गंगवार गड्ढा भरवाने का काम कर रहे हैं। गंगवार द्वारा साहिबाबाद रिंग रोड, अप्सरा बॉर्डर, राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन रोड, करण गेट रोड, करहेड़ा रोड, पाइप मार्केट श्याम पार्क रोड ,के मार्गों को गड्ढा मुक्त कराया जा रहा है 15 जुलाई तक मोहन नगर जोन के समस्त मार्गों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
विजय नगर में सरोज करा रहे हैं काम
मोइनुद्दीन ने बताया कि विजय नगर जोन के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर सरोज द्वारा मेरठ तिराहा विश्वकर्मा मार्ग से एनएच 9 तक रोड, जीवन ज्योति हॉस्पिटल रोड, प्रताप विहार चौक, चरणजीत सिंह कॉलोनी रोड, डीपीएस से सम्राट चौक तक का रोड गड्ढा मुक्त करा दिया गया है तथा कार्यवाही लगातार चल रही है 12 जुलाई तक विजय नगर जोन के समस्त मार्गों को गड्ढा मुक्त किया जा चुका होगा।
यह भी पढ़े: नगर निगम शहर में राहगीरों को उपलब्ध कराएगा आरओ वाला शुद्ध पानी
वसुंधरा को गड्ढा मुक्त कराएंगी पूजा सिंह
वसुंधरा जोन के जूनियर इंजीनियर पूजा सिंह क्षेत्र को गड्ढÞा मुक्त बनान के लिए अभियान चला रही है। पूजा सिंह ने बताया कि वसुंधरा जोन के अंतर्गत गुर्जर चौक रोड वसुंधरा रोड मेवाड़ के सामने वाला रोड साहिबाबाद सब्जी मंडी के सामने वाला रोड वसुंधरा सेक्टर 5 वह अन्य स्थानों पर पैच वर्क की कार्यवाही चल रही है तथा 11 जुलाई तक वसुंधरा जोन के समस्त मार्गों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।
कपिल के हाथों सिटी जोन का काम
चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन ने बताया कि सिटी जोन के अंतर्गत अवर अभियंता कपिल द्वारा शहरों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए सूची तैयार कर ली गई है। सिटी जोन में अंबेडकर रोड पर 6 किलोमीटर पर तथा जैन फाटक रोड पर पैच वर्क का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। सिटी जोन के अन्य रोड जहां गड्ढा है उनको भी 12 जुलाई 2021 तक पूर्ण करा दिया जाएगा।
यह भी पढ़े: निगम में कागज की खपत होगी कम, ऑनलाइन होंगे अधिकांश काम
योजनाओं की कार्य प्रगति पर नजर रखी जा रही है
सड़कों को हर हाल में गड्ढा मुक्त रखा जाएगा। पार्षदों एवं शहरवासियों ने सड़कों पर गड्ढÞों को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद प्लान तैयार किया गया जिससे कि शहर की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाये। गाजियाबाद सिटी डेवलपमेंट को लेकर जो काम कोरोना की दूसरी लहर की वजह से रूक गये थे। उसे प्राथमिकता पर कराया जा रहा है। डेवलपमेंट से संबंधित समस्त योजनाओं की कार्य प्रगति पर नजर रखी जा रही है और जल्द से जल्द काम पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है।
महेंद्र सिंह तंवर
नगरायुक्त
गाजियाबाद।
















