नीलामी में जीडीए ने बेची एक करोड़ की प्रॉपर्टी

गाजियाबाद। जीडीए द्वारा शुक्रवार को आयोजित खुली बोली के तहत नीलामी में एक करोड़ की सपंत्ति की बिक्री की गई। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश के निर्देश पर हिंदी भवन लोहिया नगर में नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। जीडीए अपर सचिव एवं संपत्ति प्रभारी सीपी त्रिपाठी अध्यक्षता में ओएसडी सुशील कुमार चौबे,सीएटीपी आशीष शिवपुरी, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार सिंह,एई मनोज सागर आदि की मौजूदगी में नीलामी का आयोजन किया गया। जीडीए अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि नीलामी में मधुबन-बापूधाम योजना, इंद्रप्रस्थ, कोयल एंक्लेव, इंदिरापुरम आदि कॉलोनियों के व्यावसायिक,औद्योगिक भूखंड, भवन, दुकान, क्योस्क आदि 291 संपत्तियां नीलामी में बेचने के लिए रखी गई थी। नीलामी के तहत मधुबन-बापूधाम योजना का एक व्यावसायिक भूखंड 76 हजार 380 रुपए प्रतिवर्गमीटर के सापेक्ष नीलामी में 87 हजार 500 रुपए प्रतिवर्गमीटर के रेट पर बेचा गया। वहीं,मधुबन-बापूधाम योजना के गु्रप हाउसिंग जीएच-4में बनाई गई एक दुकान को किराया पद्वति के आधार पर पांच साल के लिए बेचा गया।नीलामी में भूखंड और दुकान 1 करोड़ रुपए में बेचे गए। आगामी शुक्रवार को भी संपत्तियों को बेचने के लिए नीलामी का आयोजन किया जाएगा।