गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ने भी अब पदाधिकारियों की नियुक्ति शुरू कर दी है। प्रसपा की बैठक ऑफिसर सिटी वन राजनगर एक्सटेंशन के क्लब हाउस में की गई। बैठक में साहिबाबाद विधान सभा के अध्यक्ष पद पर नितिन बहरिया को युवजन सभा का विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य रूप से प्रसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरसिंह यादव, जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल एवं जिला प्रवक्ता दीपक शर्मा, जिला सचिव शिवांशु चौधरी आदि लोगों ने संयुक्त रुप से नियुक्ति पत्र सौंपकर नितिन को साहिबाबाद विधान सभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। 
इस दौरान प्रसपा जिलाध्यक्ष प्रताप चौधरी एवं प्रसपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नितिन यादव ने उनसे आशा की है कि वह पार्टी की नीति एवं विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और जल्द ही विधानसभा की कमेटी बनाकर पार्टी का पार्टी का प्रचार प्रसार करने का काम करेंगे। इस दौरान विधा नसभा अध्यक्ष नितिन ने कहा कि जो विश्वास मुझ पर पार्टी ने किया है मैं उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाऊंगा। इस दौरान विक्की सिंह, कुणाल त्यागी, नईम मंसूरी, संजीव सिंह, अमित भटनागर, सुजीत सिंह, अमित जैन, विकास शर्मा, विवेक शर्मा, अनिल गर्ग, हरेंद्र ढाका, शैली भटनागर, मलिका सिंह, अमित भारद्वाज, श्वेता भारद्वाज, सरिता उपाध्याय, मनीष, अमन सिंघानिया, कमलेश सोनी, विवेक शर्मा, नदीम अली के अलावा अन्य सोसाइटी के निवासी भी मौजूद रहे।
















