गाजियाबाद। नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले कांग्रेसी पार्षद मनोज चौधरी का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरने का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है। एम ब्लॉक पार्क में अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा।
मनोज चौधरी ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त नगर निगम कार्यकारिणी को भी नहीं मान रहे हैं। जो उनके मन में आता है उसमें तानाशाही कर रहे हैं। पूर्व नगर आयुक्त दिनेश चंद्र व पूर्व डीएम ऋतु महेश्वरी ने जो यूनीपोल से गाजियाबाद को मुक्ति दिलाने के लिए प्रयास किए थे वह एक झटके में नगर आयुक्त ने खत्म कर दिए। दोनों अधिकारी के प्रयास सराहनीय थे। अब जो 15 साल के लिए जिस मीडिया कंपनी को ठेका दिया गया है जब संविधान वह 2008 नियमावली के अनुसार सिर्फ 2 साल के लिए टेंडर किसी कंपनी को टेंडर दिया जा सकता है तो नगर आयुक्त ने किस पावर के साथ 15 साल का टेंडर दे दिया।















