कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव को टीकाकरण जरूरी: मनोज गोयल

कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव को टीकाकरण जरूरी: मनोज गोयल

गाजियाबाद। वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा शुक्रवार को कौशांबी नंदा टावर में वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका लेना जरुरी है। यह मानव जीवन की सुरक्षा कवच है। किसी प्रकार की अफवाहों के फेर में नहीं पड़ें। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। अपने मन में किसी प्रकार की भ्रांतियां नहीं पालें। कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण अति आवश्यक है। जिले में बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण करा रहे हैं। कैंप में 18 प्लस और 45 प्लस ऑनलाइन एवं ऑफलाइन वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। करीब 445 लोगों ने कैंप पर वैक्सीन लगवाई। सेंटर के प्रबंधक डॉ रितु वर्मा की टीम रश्मि, कनक राय, पुष्पलता, मोहित, पवित्रा, सर्वेश यादव आदि ने सहयोग किया। डॉ रितु वर्मा ने कहा कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। तीसरी लहर को लेकर संभावना बनी हुई है। ऐसे में अपनी और समाज के लोगों की रक्षा के लिए सतर्क रहना जरुरी है। इसलिए सभी लोग महामारी से बचाव के लिए मास्क जरुर लगाएं। उन्होंने कहा कि कोविड गाइडलाइन का पालन करना जरुरी है। शारीरिक दूरी का पालन करें। हाथों को साबुन से बार-बार धोते रहें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें। बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करें।
नंदा टावर आरडब्ल्यू कौशांबी तथा लव केयर फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। कोरोना वारियर डॉ रितु वर्मा और उनकी टीम का पार्षद मनोज गोयल एवं अध्यक्ष नागेंद्र विजयवर्गीय, सतीश रोहतगी, लव केयर फाउंडेशन के डायरेक्टर संजय दादूरू द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष मुरारीलाल सेठ, कार्तिकेय, प्रशांत वशिष्ठ, मिहिर वशिष्ठ, राकेश जकोटिया, रंजना झा, रीमा सहित क्षेत्र वासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।