गाजियाबाद। बसपा महासचिव सतीश मिश्र के गाजियाबाद आगमन के दूसरे दिन बुधवार को भाजपा ने बसपा को जोर का झटका दिया। बसपा के पार्षद एवं उनके कई समर्थक भाजपा में शामिल हुए। बसपा के कार्यकर्ताओं को भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा व मेयर आशा शर्मा भी उपस्थित थीं। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही नेताओं के दल बदल का सिलसिला शुरू हो गया। बसपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बसपा में स्थानीय नेतृत्व ठीक नही चल रहा है। बसपा कार्यकर्ताओं के साथ हम सभी को घुटन महसूस रही थी। भाजपा की नीति, नेतृत्व को देखते हुए हम निस्वार्थ शामिल हुए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने तैयारी जोरों से शुरू कर दी है। बसपा के पार्षद दीपक त्यागी और पूर्व पार्षद विनोद त्यागी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अन्य दलों के लोग भाजपा में लगातार शामिल हो रहे हैं। बसपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान राकेश त्यागी, डॉ. सुशील त्यागी, अशोक त्यागी, राहुल त्यागी, राजेंद्र त्यागी, रामजी त्यागी, देश पाल सिंह, साकेत अहमद, आदेश त्यागी, शिव कुमार वर्मा, पप्पू त्यागी, किशनपाल तेवतिया, मुकेश त्यागी, डीके शर्मा, सौरभ शर्मा, आयुष उपाध्याय, मोनू त्यागी, कपिल त्यागी, सोनू चौहान, दीपक कुमार, अमित शर्मा, जितेंद्र शर्मा, दिवेश कुमार पाल, हिमांशु चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।
















