हरियाली तीज महिलाओं के सौभाग्य का प्रतीक: सीमा गुप्ता

-वैश्य अग्रवाल परिवार ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का पर्व

गाजियाबाद। वैश्य अग्रवाल परिवार इंदिरापुरम की ओर से आयोजित हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं ने वैशाली में शॉप्रिक्स मॉल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लगभग 100-125 की संख्या में लोगों ने भाग लिया। मुख्य रूप से अध्यक्ष महानंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, संरक्षक अनिल जैन, जेके मित्तल उपस्थित रहे।

वैश्य अग्रवाल परिवार की उपाध्यक्ष सीमा गुप्ता ने अध्यक्ष महानंद अग्रवाल, अनिल जैन, शिव कुमार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। उपाध्यक्ष सीमा गुप्ता ने कहा हरियाली तीज महिलाओं के सौभाग्य का प्रतीक है। इस दिन हरा रंग पहनने का रिवाज है।

महिलाएं श्रृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और झूला झूलती हैं। महिलाओं ने सावन के गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। साथ ही तरह-तरह की गतिविधियां कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज के त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। अग्रवाल परिवार को संबोधित करते हुए प्रदीप गुप्ता ने कहा समाज में बढ़ती उम्र में हो रही शादी के रिश्तो पर चिंता व्यक्त की, तथा समाज के लोगों से कहा कि शादी सही उम्र में करनी चाहिए। इस पर गंभीरता से विचार करना आवश्यक है। महानंद अग्रवाल ने कहा समाज को हमेशा एक रहकर, विकट परिस्थितियों में डटकर मुकाबला करने के लिए संदेश दिया, जिससे भविष्य में कोरोना जैसी महामारी से डटकर मुकाबला किया जा सके, और ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद की जा सके। अग्रवाल परिवार के कोषाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने समाज के लोगों को एक होकर, हमेशा मिलकर रहने की प्रेरणा दी।