-क्रिकेट समेत अन्य खेलों के खिलाडिय़ों को मिलेगा मौका
-15 अगस्त से पैशन टू प्रोफेशन टैलेंट हंट प्रोग्राम का आयोजन
गाजियाबाद। खेल और खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखारने के लिए विकल्प फाउंडेशन और सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा 15 अगस्त से पैशन टू प्रोफेशन टैलेंट हंट प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। जिसके जरिए क्रिकेट व अन्य खेलों में रूचि रखने वाले खिलाडिय़ो की प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। शुक्रवार को आरडीसी राजनगर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सिटी हॉस स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सचिव सैय्यद मुताहिर जैदी ने बताया इस प्रोग्राम का उद्देश्य अपनी प्रतिभा को किसी कारण सेे प्रदर्शित ना कर पाने वाले खिलाडिय़ों को मौका मिलेगा। जिसके लिए खिलाडिय़ों को एक मंच उपलब्ध कराया जाएगा। विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मंच देना है। ग्रामीण क्षेत्रों में साधारण खिलाड़ी नही हैं। यहां बहुत ही होनहारखिलाड़ी है। कुछ सालों पहले यहां के खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिलता था। लेकिन अब उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर दिया जा रहा है। यह पायलट प्रोजेक्ट है जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। उसके बाद देश के अधिकतर जिलों में इसे लागू किया जाएगा। खिलाडिय़ों का ट्रायल लिए जाने के बाद ही हर जनपद में 15 खिलाडिय़ो की टीम बनाई जाएगी। जिसके बाद अंतर जनपदीय टूर्नामेंट आयोजित कराया जाएगा। इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। खिलाडिय़ों के लिए अंपायरिंग, स्कोरिंग, कोचिंग के वर्कशॉप व सेमीनार किए जाएंगे। राष्ट्रीय अंपायर एसके बंसल ने बताया कि तकनीक के साथ आज खेलों में काफी बदलाव हुआ है। इस तरह के आयोजन से प्रतिभाओं को एक प्लेटफार्म मिलेगा। क्रिकेट जिस मुकाम पर पहुंचा है। वहां पहुंचने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को काफी मेहनत करनी पड़ती है। जो खिलाड़ी अपने खेल के प्रति पूरी आस्था एवं ईमानदारी रखेगा। वह अवश्य ही एक अच्छा खिलाड़ी बनकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेगा। इस मौके पर विकल्प कौशल फाउंडेशन की अध्यक्ष कल्पना रघुनाथन ने बताया कि प्रतिएक खिलाड़ी को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, जो कि निशुल्क है। हर पंजीकृत कैंडिडेट को ऑनलाइन बेसिक सेमिनार दिया जाएगा। जो कैंडिडेट परीक्षा मे पास होगा वा जनपद स्तरीय मैच में अंपरायरिंग या स्कोरिंग कर सकेगा। हर जिले के एक एक अंपायर और एक स्कोरर, परीक्षा की मेरिट के हिसाब से, इंटरमीडिएट कोर्स सेमिनार दिया जाएगा। जो कैंडिडेट परीक्षा में 90 फिसदी अंक प्राप्त करेंगे उनको एडवांस कोर्स दिया जाएगा और जो पास होगा वही कैंडिडेट राष्ट्रीय टूर्नामेंट में अंपायरिंग या स्कोरिंग कर सकेगा। इस मौके पर ज्योत्सना हसीजा, इंदू शुक्ला, बीके शर्मा (हनुमान) आदि मौजूद रहे।















