सपा के पहलवान से देश को खतरा, लगी रासुका

-मजहब के नाम पर सांप्रदायिक माहौल खराब करने का किया था प्रयास

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहटा हाजीपुर में बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी बुजुर्ग तांत्रिक अब्दुल समद की दाढ़ी काटने एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे के आरोप में समाजवादी पार्टी के पहलवान उम्मेद इदरीशी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। डासना जेल में बंद सपा नेता उम्मेद पहलवान इदरीशी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इस घटना के वीडियो को भड़काऊ बनाकर सोशल मीडिया पर उम्मेद पहलवान इदरीसी ने ही डाला था। वह खुद को सपा का नेता बताता है। इस पर धार्मिक भावनाएं भड़काने व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास करने के आरोप में उम्मेद पहलवान पर रासुका लगाया गया है। इसी ने वीडियो को भड़काऊ बनाकर डाला था। इस मामले के तूल पकडऩे के बाद वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड कर गया था। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि लोनी के इंदिरापुरी लक्ष्मी गार्डन निवासी सपा के पहलवान उम्मेद इदरीशी और तांत्रिक अब्दुल समद पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। उम्मेद ने समद से बात करते हुए वीडियो बनाया और इसे फेसबुक पर लाइव किया। इस दौरान उम्मेद ने ही भड़काऊ बातें कहीं थीं। इसके साथ और भी लोग साजिश में शामिल हो सकते हैं। उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। इसके खिलाफ शासन ने संस्तुति होने के बाद रासुका लगाई गई है। एसपी ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाने में उम्मेद के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने, संप्रदायों के खिलाफ नफरत पैदा करने व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। वीडियो 7 जून की सुबह 10.32 बजे फेसबुक पर लाइव आया था। यह वीडियो 14 जून को वायरल हुआ। उसी दिन घटना की वीडियो वायरल हुआ था। इसे घटना के दौरान आरोपियों ने ही बनाया था। यह 30 मिनट 18 सेकेंड का है। मूल वीडियो में छेडख़ानी की गई। इसके बाद यह ट्विटर पर ट्रेंड हुआ था। माहौल बिगाडऩे की साजिश के पीछे अपना नाम आने के बाद उम्मेद पहलवान ने फेसबुक पर एक और पोस्ट डाली थी। उसमें उसने कहा कि उसे दोबारा फेसबुक लाइव पर आना पड़ रहा है। उम्मेद ने फेसबुक पर खुद को सपा का नेता लिखा है। इस बारे में उससे पूछे जाने पर उसने कहा कि उसका सपा से कोई लेना-देना नहीं है। वह मजहब का काम कर रहा है। इस समय पर किसी दल के साथ नहीं है। तीन माह पहले दोस्त इंतजार के जरिए मुख्य आरोपी प्रवेश की तांत्रिक अब्दुल समद से मुलाकात हुई थी। एक जून को इंतजार के साले सद्दाम ने बेटे की परेशानी को लेकर तांत्रिक से फोन पर बात की तो उसने पांच जून को आने की बात कहीं।पांच जून को अब्दुल समद पहले सद्दाम और फिर प्रवेश के घर गया। वहां उसके साथ दाढ़ी काटने और मारपीट की घटना हुई।सात जून को तांत्रिक ने अज्ञात ऑटो सवारों द्वारा मारपीट करने की तहरीर दी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया।सात जून को ही उम्मेद ने फेसबुक पर भड़काऊ वीडियो लाइव किया। 14 जून को तांत्रिक की दाढ़ी काटने का वीडियो वायरस हुआ।14 जून को ही पुलिस ने केस में धार्मिक भावना आहत की धारा बढ़ा दी। जबकि दो आरोपी गिरफ्तार किए। 15 जून को भड़काऊ वीडियो ट्रेंड होने पर पुलिस ने ट्विटर समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 16 जून को पुलिस ने उम्मेद पहलवान के खिलाफ दंगे भड़काने की साजिश रचने का केस दर्ज किया।
लोनी बॉर्डर पुलिस ने 17 जून को ट्विटर इंडिया को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा।व हीं,17 जून को ही अभिनेत्री स्वरा भास्कर और ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज कराया गया।