कोरोना रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन जरूरी: विनोद कसाना

-कोरोना महामारी से लडऩे के लिए पार्षद ने लगाया टीकाकरण कैम्प

गाजियाबाद। कोरोना महामारी का मुकाबला करने व इसके फैलाव को रोकने के लिए जहां सावधानियों का पालन करना बहुत आवश्यक है वहीं इस पर काबू पाने के लिए कोविड टीकाकरण ही सबसे कारगर हथियार है। यह बातें सोमवार को
कोरोना की रोकथाम के लिए आयोजित टीकाकरण कैम्प का शुभांरभ करते हुए वार्ड-20 भोपुरा पार्षद पार्षद विनोद कसाना ने कहीं। उन्होंने कहा कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। वैक्सीनेशन एक अच्छी शुरुआत है और हम सभी को इस अभियान में हिस्सेदार बनना चाहिए। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। वैक्सीनेशन एक अच्छी शुरुआत है और हम सभी को इस अभियान में हिस्सेदार बनना चाहिए। कोविड-19 संक्रमण में अचानक आ रही तेजी को देखते हुए जिले में कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए उचित व सजग प्रयास किए जा रहे हैं। हम सभी को आपसी समन्वय के साथ धरातल पर बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है। पार्षद ने मोदी और योगी सरकार का आभा व्यक्त करते हुए बताया की मेरे क्षेत्र में लगातार केम्पो के माध्यम से टीकाकरण हो रहा है, लोग भी बहुत जागरूक है। इस दौरान डॉक्टर कमल, नीरज अधाना, जय कसाना, डॉक्टर श्वेता शशि , सुनील,ऋतु सरीन, विनोद देविराम, गगन आदि उपस्तिथि रहे।