-पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण, डेयरी मालिकों को देना होगा यूजर चार्ज
गाजियाबाद। नगर निगम की सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अविकसित पार्कों का सौंदर्यीकरण करने के अलावा आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए सभी 5 जोन में सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा डेयरी संचालकों से गोबर के लिए यूजर चार्ज की वसूली की जाएगी। हिंदी भवन लोहिया नगर में आयोजित बोर्ड बैठक में विभिन्न मुद्दों पर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। बैठक की अध्यक्षता महापौर आशा शर्मा ने व संचालन नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने किया। सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा पार्षद दल के नेता राजेंद्र त्यागी ने नमन किया। सदन में 2 मिनट का मौन रखा गया। तदुपरांत भाजपा पार्षद राजीव शर्मा, कांग्रेस पार्षद मनोज चौधरी, सचिन डागर, आनंद चौधरी, अजय शर्मा ने नगर निगम द्वारा शहर में 15 साल के लिए डिजिटल होर्डिंग का ठेका निजी कंपनी को दिए जाने का विरोध किया। पार्षदों ने हंगामा कर इसे 5 साल के लिए देने की मांग की। महापौर आशा शर्मा ने इसके लिए कमेटी गठित करने की घोषणा की। कंपनी का ठेका रवि गुजर्र की ब्लैकलिस्ट कंपनी को देने को देने के विरोध में पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। पार्षदों ने हंगामा करते हुए इसे 5 साल के लिए देेने की मांग की। महापौर आशा शर्मा ने इसके लिए कमेटी बनाने की घोषणा की। हालांकि नगर आयुक्त महेंद्र सिंह कंपनी को ठेका देने के पक्ष में है,जबकि पार्षद इसके विरोध में है। कंपनी का ठेका ब्लैकलिस्ट कंपनी रवि गुर्जर को देने को देने के लिए नगर आयुक्त आमदा दिख रहे है। इसकी फाइल भी कैद कर रखी हैं। इसको लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। बसपा पार्षद दल के नेता आनंद चौधरी ने नगर निगम के बाबू प्रदीप पास को हटाने की मांग की। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। पार्षद राजेंद्र त्यागी ने इंदिराप्रियदर्शनी पार्क को लीज पर देने और रेस्टोरेंट खोले जाने का मुद्दा उठाया। कहा कि निगम का पूर्व का तर्जुबा ठीक नहीं रहा। वहीं,भाजपा के नामित पार्षद प्रदीप चौहान और भाजपा पार्षद साक्षी नारंग में लिपिस्टक,बिंदी लगाने को लेकर खूब नोंकझोक हुई, महापौर ने शांत किया। वहीं,बसपा पार्षद दल के नेता आनंद चौधरी और भाजपा पार्षद राजीव शर्मा के बीच नोकझोक हुई।
सुबह 11 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक चली बोर्ड बैठक में विकास कार्यों से लेकर अन्य 85 प्रस्तावों में 80 प्रस्ताव पास किए गए। जबकि 5 प्रस्ताव को खारिज किया गया। बोर्ड बैठक का एजेंडा अपर नगर आयुक्त एवं सदन सचिव प्रमोद कुमार ने पढ़कर सुनाया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय,अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव,चीफ इंजीनियर एनके चौधरी,मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डा. संजीव सिन्हा,डॉ.अनुज कुमार सिंह,लेखाधिकारी राजेश गौतम,जलकल महा प्रबंधक योगेश श्रीवास्तव,अधिशासी अभियंता देशराज सिंह,योगेेंंद्र सिंह आदि अधिकारियों एवं पार्षदों की मौजूदगी में बोर्ड बैठक में जोरदार हंगामा होने के बाद समापन हुई। बोर्ड बैठक में 2.30 बजे तक पार्षद सिर्फ अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों और समस्याओं को लेकर ही हंगामा ओर अपनी बात कहते रहे। नालों के मामले में नगर आयुक्त ने कहा कि एनएचएआई का मामला है।
तम्बाकू उत्पादों की बिक्री के लिए लाईसेंस अनिवार्य
नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच शहर में शहीद एवं अन्य किसी के नाम से भी गेट का निर्माण नहीं होगा। वहीं,शहीदों से लेकर मार्ग का नामकरण करने के लिए कमेटी जांच के बाद निर्णय होगा। देवांशी धामा अंर्तराष्ट्रीय शूटर को सहायता नहीं देगा नगर निगम। 20 लाख रुपए से ऊपर के कार्य ही बोर्ड में रखे जाएंगे। जमीनों के मामले में नीतिगत निर्णय बोर्ड में रखा जाएगा। विज्ञापन ठेका 15 साल के लिए नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड बैठक में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव मालियों,इलेक्ट्रीशियन,हेल्पर, ड्राइवरों की सैलरी निगम द्वारा जल्द बढ़ाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। तंबाकू-गुटखा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया।
डेयरी संचालकों से वसूला जाएगा यूजर चार्ज
गोबर के लिए यूजर चार्ज डेयरी संचालकों से वसूला जाएगा। शहर में सीवर जाम की समस्या का मुद्दा उठा। वहीं,प्रत्येक वार्ड क्षेत्र में खुली हुई डेयरी से 10 रुपए गोबर चार्ज वसूला जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में 1000 से अधिक डेयरी है। इनकी सूची तैयार कर यूजर चार्ज वसूला जाएगा। इस पर सदन में सहमति बन गई। पालतू कुत्तें खुले पर छोडऩे पर कार्रवाई होगी। पालतु पशु पकड़े जाने पर बड़े पशु के लिए 2 हजार और छोटे पशु के लिए 1 हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। नगर निगम प्रति दिन 150 रुपए की दर से पशु स्वामी से वसूलेगा। अवैध पार्किंग के शुल्क को लेकर भी निगम ने नियम तय किए हैं, 60 रुपए छह टायर ट्रक से, इससे अधिक के बड़े ट्रक के लिए 100 रुपए प्रतिदिन देने होंगे। साइकिल के पांच रुपए, स्कूटर के दस और कार के बीस रुपए प्रतिदिन शुल्क देने होंगे। सिगरेट, तंबाकू,गुटखा बेचने के लिए लाइसेंस फीस 200 रुपए लिए जाएंगे। स्थाई दुकान के लिए एक हजार और थोक व्यापारी को 5 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन के लिए देना होगा। नवीनीकरण के लिए थोक विक्रेता को 5 हजार रुपए,स्थाई विक्रेता को 200 रुपए और अस्थाई दुकानदारों को 100 रुपए देने होंगे। इसके अलावा नगर निगम रोडवेज को पुराने बस अड्डे के लिए निगम ने रोडवेज से जमीन के किराए के तौर पर करीब 17 लाख रुपए की डिमांड की हैं।
















