जो 25 साल में नही हुआ भाजपा ने उसे 4 साल में कर दिखाया : बीएल वर्मा

-जन आशीर्वाद यात्रा का भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत
-भाजपा ने यूपी को बीमारू राज्य से निकालकर आधुनिक प्रदेश बनाने की लिखी इबारत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में जो विकास कार्य पिछले 25 साल में नही हुआ वह कार्य भाजपा सरकार ने 4 साल में कर दिखाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में जंगल राज का सफाया हुआ है। कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं की सेवा भाव से काम किया। योगीजी ने अपने कार्यकाल में सूबे को दंगा मुक्त रखने के साथ-साथ यूपी को बीमारू राज्य से निकालकर आधुनिक प्रदेश बनाने की इबारत लिखी है। इतना ही नहीं कोराना नहीं कोराना काल में जिस मुस्तैदी के साथ वे इस समस्या से निपटे वह भी मिसाल बन गया। लॉकडाउन में दूसरे राज्यों से घर लौटे लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाना उनकी बड़ी उपलब्धियों में से एक है। यह बातें बुधवार को जन आशीर्वाद यात्रा में गाजियाबाद पहुंचने पर पांडव नगर स्थित मार्शल महल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार दोबारा विशाल बहुमत से बनेगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा कुल मत का 60 प्रतिशत वोट हासिल कर दोबारा सरकार बनाएगी। बाकी 40 प्रतिशत वोट सभी दल में सिमट जाएगें। 2017 में भाजपा को कुल 51 प्रतिशत वोट हासिल हुआ था। वह भी उस समय जब सपा और बसपा मिलकर भाजपा के सामने खड़ी थी। मगर दोनों ही पार्टी भाजपा का कुछ नही बिगाड़ पाई। ओबीसी, एससी-एसटी, महिलाओं के कल्याण के लिए विपक्षी दल सिर्फ बातें ही करती हैं, जबकि मोदी सरकार कर के दिखाती है। सात जुलाई को मोदी मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी और कई एससी-एसटी और महिलाओं को शामिल किया जाना, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने प्रदेश के सामाजिक ताने बाने को नष्टï किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस सामाजिक तानेबाने को फिर से कायम किया। जनता भी अब मन के साथ विकास की ओर बढ रही है। जिसे विपक्ष समझ नही पा रहे है। स्वाभिमान को फिर से हासिल करने के लिए अगर जिलों का नाम परिवर्तन करना जरूरी हुआ तो सरकार वह भी करेगी। अगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सारा जोर ओबीसी वोट को अपनी ओर आकर्षित करने पर रहेगा। यह बुधवार को भाजपा की ओर से निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान देखने को मिला, जब ओबीसी कैटगरी से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल बी एल वर्मा की जन आशीर्वाद रैली का स्वागत करने में भाजपाईयों का सैलाब उमड़ पड़ा। केंद्रीय सहकारिता और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास संबंधी विभाग के राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने गाजियाबाद में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। दिल्ली से उनका काफीला गाजियाबाद में प्रवेश के दौरान कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह और गौतमबुद्घनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, मेयर आशा शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, विधायक सुनील शर्मा, पूर्व मेयर आशु वर्मा, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री बलदेवराज शर्मा के अलावा दोनों ही जिलों के भाजपा पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल लोगों का पहला पड़ाव एनएच-9 के इंदिरापुरम कट पर था। यहां साहिबाबाद विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का जोरदार स्वागत किया। करीब दो घंटे विलंब से पहुंची यात्रा के स्वागत के लिए कार्यकर्ता नौ बजे से ही एनएच-9 पर पहुंच चुके थे। मंत्री के स्वागत के लिए मंच बनाया गया था। जहां महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल ने गुलदस्ता भेंटकर और पगड़ी पहनाकर बीएल वर्मा का स्वागत किया। अमित गर्ग के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने बीएल वर्मा का जोरदार स्वागत किया। जनरल वीके सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने हर समाज को मान सम्मान दिया है। मंत्रिमंडल फेरबदल में मोदीजी ने 27 ओबीसी मंत्रियों को शामिल कर यह बता दिया कि ओबीसी समाज के विकास के लिए वे कितने चिंतित है। जनता ने भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। इस दौरान महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, सरदार एसपी सिंह, गुंजन शर्मा, पप्पू नागर, उदित मोहन, कामेश्वर त्यागी, राजेश त्यागी, वीरेंद्र सारस्वत, विनीत शर्मा, अनिल अरोड़ा, अनुज मित्तल, श्रीचंद चौहान, पूनम चौधरी, प्रमिता जयसवाल, रचना जोशी, शिवा तिवारी, सुमन सति, राज जैन, संजना वाधवा, चम्पा माहौर, स्वीटी रैना, रैनू चंदेला, पूनम शर्मा, भक्ति सिंह, अमृता सिंह, रिचा भदौरिया, अंजना त्यागी, अनुपमा श्रीवास्तव, शीतल चौधरी आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।