गाजियाबाद। गर्मी के दौरान होने वाल पानी की किल्लत को समाप्त करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। शहर में भूमिगत जलस्तर को बढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर वाटर हार्वेस्टिंग कार्य किया जा रहा है। कौशांबी एबी ब्लॉक के पार्क में बुधवार को क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने वाटर हार्वेस्टिंग कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। पार्षद मनोज गोयल ने कहा पानी की एक-एक बूंद कीमती है। बारिश का पानी रोकने के लिए आम लोगों को आगे आना होगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाना अनिवार्य है, ताकि वर्षा जल का संरक्षण हो सके। आने वाले समय में शायद पानी के लिए हम लोगों को तरसना पड़ सकता है।
इसके लिए जहां पानी एकत्रित होता हो वहां पर वाटर हार्वेस्टिंग की बहुत आवश्यकता है। केंद्र व प्रदेश की सरकार इस विषय से चिंतित है। मेयर आशा शर्मा के प्रयासों से हर वार्ड में एक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। बरसात के मौसम में यहां काफी पानी एकत्रित हो जाता था। स्थानीय निवासियों की मांग पर यह कार्य कराया जा रहा है। इस मौके पर जीडी शर्मा, अजीत सिंह नारंग, एसके गोयल, बीएस चौहान, अनीता खंडेलवाल, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, बीएस चौहान, मुनेश चौहान, आरके गुप्ता, नीलू मित्तल, किरण दुआ उपस्थित रहे।
















