म्युनिसिपल लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया नगर निगम

गाजियाबाद। नगर निगम को अंतरराष्ट्रीय संस्थान अर्थ डे इंडिया नेटवर्क द्वारा स्टार म्युनिसिपल लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया है। मेयर आशा शर्मा तथा नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर के कुशल नेतृत्व में प्रथम ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड जारी किया गया। इसके चलते अन्य संस्थानों द्वारा नगर निगम को पुरस्कृत किया गया। जिसके क्रम में अंतरराष्ट्रीय संस्थान अर्थ डे नेटवर्क इंडिया ने भी गाजियाबाद नगर निगम को पुरस्कृत कर स्टार म्युनिसिपल लीडरशिप अवार्ड से सुसज्जित किया। अंतरराष्ट्रीय संस्थान अर्थ डे नेटवर्क इंडिया सन 1970 से विश्व में पर्यावरण व जलवायु के गिरते स्तर को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। यह संंस्था भारत में भी गंगा सफाई अभियान तथा अन्य संस्थान से जुड़ी हुई है। क्षेत्रवासियों के हित में जारी किए जाने वाले ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड के फलस्वरूप पूरे भारतवर्ष से गाजियाबाद नगर निगम को शुभकामनाएं प्राप्त हुई हैं तथा नगर निगम द्वारा अपने क्षेत्र में कार्य को आगे बढ़ाकर अहम भूमिका निभाई जा रही है। नगर निगम द्वारा गिरते भूजल स्तर को बचाने के लिए तथा गंदे पानी को शुद्ध करने को इंडस्ट्रियल एरिया साहिबाबाद के लिए उपयोगी बनाने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा नगर निगम को पुरस्कृत किए जाने पर पार्षदों सहित शहरवासियों को भी ढेर सारी शुभकामनाएं।