भाजपा ने प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराकर विकास से बदली सूरत: दिनेश शर्मा

-केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्व

गाजियाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद साढ़े चार साल में चहुंमुखी विकास होने के साथ भ्रष्टाचार एवं अपराध मुक्त प्रदेश बन गया है। शनिवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मालीवाड़ा स्थित वोल्गा पैलेस में प्रबुद्व वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने के लिए यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
किसानों के मामले में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्व है। किसानों की मांग मानने के लिए तैयार है। मगर किसान कानूनों में संशोधन नहीं चाहते है। उप मुख्य मंत्री दिनेश शर्मा यहां से पूर्व लोनी में प्रबुद्व सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। शाम को करीब 6 बजे वोल्गा पैलेस में पहुंचे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बूथ विजय अभियान के वर्चुअल सम्मेलन में आगमन पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। विपक्षी दलों सपा,बसपा ओर कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा की सरकार में जातिवाद, भ्रष्टाचार, लूट, डकैती, दंगे होते थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही दंगे अब नहीं होंगे। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहा कि प्रबुद्ध वर्ग को भाजपा सरकार बनाने में पूर्ण सहयोग मिलेगा। इसकी पूरी आशा है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह,भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, जय कमल अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, मयंक गोयल, नरेंद्र कुमार गुप्ता नंदी आदि सैकड़ों भाजपाई एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल हुए।