नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण, सामान भी जब्त

गाजियाबाद। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके तहत पुराना बस अड्डा के पास से अतिक्रमण कर्ताओं को खदेड़ा गया। पुराना बस अड्डा, सब्जी मंडी और जीडीए कार्यालय के पीछे यह कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके से 16 तख्त, 20 मेज, 10 जाल को जब्त कर लिया गया। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर के आदेश पर सिटी जोन के जोनल प्रभारी सुधीर कुमार शर्मा ने कर निरीक्षक प्रभात शर्मा, सफाईनायक सन्नी, चौकी इंचार्ज एवं प्रवर्तन दल को साथ लेकर यह कार्रवाई की।

जोनल प्रभारी सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि सिहानी गेट थाना प्रभारी को भी पत्र भेजा गया है। इसमें मुख्य सचिव के आदेश का संज्ञान देते हुए सब्जी मंडी में कई बार अभियान चलाने के बाद भी अतिक्रमण किया जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए पुरानी सब्जी मंडी के बीच मेें सड़क और जीडीए कार्यालय एवं बस अड्डे के पीछे फुटपाथ पर फिर से अतिक्रमण न हो। इसलिए पुलिस इस पर कार्रवाई करें। जोनल प्रभारी ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी एवं जीडीए कार्यालय के पीछे बस अड्डे के चारों तक अतिक्रमण हटाया गया।

सब्जी मंडी में दुकानदार बीच रास्ते पर दुकान लगाकर सब्जी बेचने की शिकायत मिल रही थीं। बीच सड़क पर कुछ लोगों द्वारा दुकानें लगाई जा रही थी। जिन्हें हटाया गया। पुराना रोडवेज बस अड्डे की तरफ मोबाइल दुकानदार फुटपाथ पर कब्जा कर लोहे के तख्त,जाल आदि रखकर कब्जा कर रखा था। मौके पर टीम के साथ अतिक्रमण हटाते हुए मौके पर 16 तख्त,20 लोहे की मेज,10 जाल जब्त करने के बाद गाड़ी में भरकर इन्हें गोदाम में जमा कराए। यहां परदोबारा अतिक्रमण होने पर अब सिहानी गेट थाना प्रभारी एवं पुलिस की जिम्मेदारी होगी।