बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना प्रत्येक शिक्षक का कर्तव्य

उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षकों के सम्मान मे कार्यक्रम आयोजित 

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षकों के सम्मान मे आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने कहा कि सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना प्रत्येक शिक्षक का कर्तव्य है। इसी कर्तव्य का निर्वहन करते हुए हमें राष्ट्र निर्माण में सहभागी होना चाहिए। उन्होंने सभी पुरस्कृत अध्यापकों को बधाई देते हुए।  सभी अध्यापकों से  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह पुंडीर ने की। कार्यक्रम संयोजक सत्येंद्र सिसोदिया ने राज्य शिक्षक पुरस्कार 2019 के लिए चयनित डॉ रेनू देवी वह आई सी टी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित डॉक्टर सुमन अग्रवाल व प्रियंका गुप्ता को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपस्थित शिक्षकों ने अपने  अनुभव एक दूसरे से साझा किए। उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रबंधक के लिए योगेश कुमार उत्कृष्ट संचालन के लिए मोनिका प्रभा आर्य साहित्य एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विकासखंड धौलाना की शिक्षिका रितु श्रीवास्तव प्रदेश स्तर पर योगा प्रतियोगिता में जनपद हापुड़ का नाम रोशन करने के लिए प्रीति नेहरा व्यायाम शिक्षिका जयश्री को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। हृदयपुर की छात्रा मारिया इरम व बाबूगढ़ के छात्र नरेंद्र को राज्य स्तरीय कला व पोस्टर प्रतियोगिता में चयनित होने पर तथा उनसे संबंधित शिक्षिकाओं सतीश तथा बुसरा सिद्दीकी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल, प्रधानाचार्य राजेश यादव उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, शिक्षा मित्र सुशील तोमर, प्राथमिक शिक्षक संघ हापुड़ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिसोदिया, उमेद अली, राजेंद्र यादव, पितांबर सिंह, हाकम सिंह, अनिल चौहान, पंकज शर्मा, सुमित सिरोही, मुन्नालाल, नीरज चौधरी, राशिद हुसैन सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।