-समाज के नवनिर्माण में युवाओं का योगदान जरूरी: डीएम
गाजियाबाद। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस दौरान फीट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। फ्रीडम रन में शामिल युवाओं ने लोगों को स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। फ्रीडम रन का शुभारंभ हरसांव पुलिस लाइन में डीएम राकेश कुमार सिंह, एसएसपी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झण्ड़ी दिखाकर किया। इस दौरान छात्राओं ने डीएम, एसएसपी को बैज लगाकर सम्मानित किया। उससे पूर्व उन्होंने रैली में शामिल छात्रों, एनडीआरएफ के जवानों को देश की आजादी, कर्मठता, ईमानदारी और स्वथ्य संदेश को लेकर एसएसपी ने शपथ दिलाई। उसके उपरांत रंगबिरंगे गुबारे उड़ाए गए। इसके बाद रैली को रवाना किया गया। फ्रीडम दौड में नेहरू युवा केंद्र के 102 तथा एनडीआरएफ के 27 एवं जवानों ने प्रतिभाग किया।
डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा इसका उद्देश्य लोगों को दौड़ और दैनिक जीवन के खेलों जैसी स्वास्थ्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना और आलस, बीमारियों आदि से मुक्ति दिलाना है। इस अभियान फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज के माध्यम से नागरिकों से अपने जीवन में प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि को शामिल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा युवाओं को सरकार की योजनाओं का प्रचार करना चाहिए, सभी योजनाएं और कार्यक्रम लोगों की भलाई व कल्याण के लिए हैं। युवाओं का आत्मनिर्भरता और विकास सरकार के मुख्य एजेंडे में से एक है। समाज के नए निर्माण में योगदान देने के लिए युवा आगे आए।
एसएसपी पवन कुमार ने कहा युवा देश का भविष्य है। ऐसे कार्यक्रम से युवाओं का उत्साहवर्धन होता है और समाज मे भी जागरूकता आती है। रैली हरसांव पुलिस लाइन से शुरू होकर एनडीआरएफ रोड़ से होते हुए कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन परिसर में पहुंची। जहां रैली को राज्य स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग ने रिसीव किया। रैली में शामिल युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने का उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी को अपने देश के वीर क्रांतिकारियों के बारे में जागरूक करना है।
फिट इंडिया रन का आयोजन भी इसी उद्देश्य से किया गया है ताकि लोगों को फिट रहने का संदेश दिया जा सकें। एनडीआरएफ बटालियन के कमांडेंट पीके तिवारी ने युवाओं से कहा कि आपदा काल में युवा समाज में अपना योगदान दें तथा नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण एनडीआरएफ द्वारा समय समय पर किया जाता रहता है, नेहरू युवा केन्द्र के युवा बहुत ही अनुशासित और सामाजिक होते हैं। इस मौके पर परियोजना निदेशक पीएन दीक्षित ,एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट पंकज मिश्रा, डा0 अमित मुरारी, सीएमओ, एसजीटी, डा0 राहुल, संजय रावत एवं नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक प्राची, नेहा, कुमारी रेनू, गौरव कुमार शर्मा, श्रीमती भानू, सनोबर खान, अंकित त्यागी, सचिन कुमार, मोहित कुमार, दुर्गेश शर्मा, कैफ खान प्रवीन तिवारी, विकास, सारा, पूजा, संदीप आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।















