-पार्टी की रीति-नीति और उपलब्धियों को जन-जन पहुंचाए कार्यकर्ता
-जिला-महानगर की मिडिया प्रभारियों की परिचय बैठक का सम्पन्न
गजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर गाजियाबाद की मीडिया प्रभारियों की परिचय बैठक मंगलवार को मेरठ रोड़ स्थित आरकेजीआईटी संस्थान में जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल व महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य वक्ता अवनीश त्यागी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मिडिया प्रभारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को जिताने के लिए कार्य करना है। प्रिन्ट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ हम सभी सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए निरंतर कार्य करें।
उन्होंने कहा जिस प्रकार पूर्व में नारद मुनि स्वर्ग लोक, धरा लोक और पाताल लोक में समन्वय स्थापित करते थे, उसी प्रकार आज आधुनिक भारत में पार्टी की मीडिया टीम जनपक्ष, पार्टी पक्ष और सरकार का पक्ष समन्वय के साथ विभिन्न संचार माध्यमों से प्रस्तुत करती है।
प्रवक्ता ने कहा पूर्व में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल युग की बात करते थे, तब कोई विश्वास नहीं करता था, लेकिन आज के दौर में मोबाइल जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग बन गया है। प्रवक्ता ने कहा कि इसलिए पार्टी की मीडिया टीम को भी तमाम आधुनिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए पार्टी की रीति-नीति और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इससे पूर्व उन्होंने मीडिया प्रभारियों को संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनसे आने वाले विधानसभा चुनाव तक पूर्णकालिक रूप में कार्य करने को कहा। जिला मीडिया प्रभारी धजय खारी तथा महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने सभी मंडल मीडिया प्रभारियों व मोर्चा मिडिया प्रभारियों का परिचय कराते हुए संबोधित किया। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में निर्देशित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय संयोजक मिडिया विभाग अमित त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष बोबी त्यागी, जिला व महानगर के मिडिया सहप्रभारी नीरज गोयल, धीरज अग्रवाल, जयकमल अग्रवाल, आकाश तायल, विनोद कुमार बंटी आदि सहित भाजपा मंडल मिडिया प्रभारी उपस्थित रहे।















