भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ/धौलाना।
क्षेत्र के भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जलालाबाद भाजपा मंडल के पदाधिकारी एंव उपस्थित ग्रामीणों ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडवोकेट आदेश गर्ग, भाजपा कार्यकर्ता रविंद्र प्रजापति,भाजपा जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा गाजियाबाद के बॉबी प्रधान, चौधरी राशिद अली, मंडल उपाध्यक्ष अमीरुद्दीन सलमानी, सेक्टर संयोजक ढबारसी गंगा चरण प्रजापति, संत पाल प्रजापति, नदीम ताहिर, सद्दाम हुसैन, कलवा साबिर चौधरी, नौशाद अली, मोहसिन खान, सरजील खान तथा साकिब नजर आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम का आयोजन ग्राम ढबारसी में आयोजित किया गया। पिलखुवा में कई स्थानों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, मनीष माहेश्वरी, विनय अग्रवाल, राकेश चौधरी, यशपाल सिंह सिसोदिया, युद्धवीर सिंह सिसोदिया, धौलाना में अभिषेक तोमर, दीक्षित राणा तथा लाखन में सांसद प्रतिनिधि राजू प्रधान के आवास पर पर भी भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम किए।
———-
बॉक्स
गांव ककराना में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश मंत्री वाई पी सिंह ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सच्चे राष्ट्र भक्त और भारत की राजनीति को सही सार्थक दिशा देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ठ संगठनकर्ता थे।वह एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे, आज पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चल कर आम आदमी के सपनों को साकार करने का मार्ग प्रशस्त कर रही है। इस दौरान विजय शर्मा, अभिषेक एडवोकेट, सोनू, रामवीर सिंह मौजूद रहे। गालंद मंडल में भाजपा के पदाधिकारियों ने अपने अपने बूथ पर उनके चित्र समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।