-बच्चों का भविष्य संवारना मुख्य उद्देश्य: डॉ. अरुणाभ सिंह
गाजियाबाद। नेहरू वर्ल्ड स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ओर उपलब्धि हासिल की है। संस्थान को एजुकेंशन वर्ल्ड द्वारा एरेटिंग के साथ स्कूल ऑफ एमिनेंस 2021-22 के पुरुस्कार से नवाजा गया है।
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं दिए जाने पर संस्थान को इस पुरस्कार के लिए सर्वक्षेष्ठ माना गया है। यह मान्यता शिक्षण और मूल्यॉंकन, छात्रों की उपलब्धि, एक सक्षम बुनियादी ढ़ांचे, प्रोद्योगिकी, अन्तर्राष्ट्रीय सोच, खेल और सहपाठ्य चर्या आदि के आधार पर व्यापक मूल्यांकन के बाद प्रदान की। देश के उच्चतम उपलब्धि प्राप्त करने वाले स्कूलों में से एक के रुप में पहचाने जाने के साथ-साथ यह उपलब्धि शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के निरंतर समर्पण और दृढ़ता को भी स्वीकार करती है।
स्कूल के निदेशक डॉ. अरुणाभ सिंह ने कहा नेहरु वल्र्ड स्कूल को जो एक चीज अन्यों से अलग करती है, वह है अन्य स्कूलों से स्पर्धा किए बिना अपने संसाधन, सामग्रियों व सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए खुलापन। उन्होंनें आगे कहा हमारा उद्देश्य बच्चों की सेवा करना है, अन्य संस्थानों का समर्थन करने के साथ-साथ उन से सीखने के लिए एक स्वस्थ पारिस्थितिक तंत्र बनाकर उच्चतम क्षमता के साथ सभी छात्रों तक पहुंचाना। स्कूल ऑफ एमिनेंस की उपलब्धि पर स्कूल की हैड़ टीचर सुसन होम्स ने कहा इस सराहनीय उपलब्धि के लिए पूरे नेहरु वल्र्ड स्कूल परिवार को बधाई देना चाहिए। क्योंकि इसमें स्कूल के प्रत्येक सदस्य का योगदान है।
















