कूड़ा लिफ्टिंग के लिए किराए पर लिए जाएंगे वाहन, वर्क ऑर्डर जारी

गाजियाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 को ध्यान में रखकर शहर को स्वच्छ एवं खूबसूरत बनाने के लिए नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिए है। इसी क्रम में कूड़ा उठाने के लिए 200 वाहनों को किराए पर लेने के लिए कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। संभवत: दिसंबर में किराए पर लिए गए यह वाहन कविनगर और वसुंंधरा जोन में कूड़ा लिफ्टिंग का काम शुरू कर देंगे। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए किराए पर गाड़ी लेने को लेकर पूर्व में सदन की बैठक में प्रस्ताव पास हो चुका है।

कूड़ा उठान के लिए 200 वाहन किराए पर लेने के लिए कंपनी को वर्कआॅर्डर जारी कर दिया गया है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि किराए पर कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी लेने को लेकर पूर्व में सदन की बैठक में प्रस्ताव पास हो चुका है।कूड़ा उठान के लिए 200 गाडिय़ां किराए पर लेने के लिए कंपनी को वर्कऑर्डर जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि 41 हजार रुपए प्रतिमाह एक गाड़ी का किराया होगा। नगर निगम की ओर से इन गाडिय़ों का सिर्फ किराया ही दिया जाएगा। मेंटेनेंस, सुपरवाइजर, तेज आदि सभी कुछ कंपनी का होगा।

निगम द्वारा सिर्फ कंपनी की गाडिय़ों का किराया 41 हजार रुपए प्रति गाड़ी का दिया जाएगा। दिसंबर से कविनगर और वसुंधरा जोन क्षेत्र से किराए की गाडिय़ों द्वारा कूड़ा उठाना शुरू कर दिया जाएगा। इन गाडिय़ों की भौतिक जानकारी के लिए कंपनी बाग स्थित लाइब्रेरी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इन सभी गाडिय़ों की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी। नगर निगम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहले 200 गाडिय़ों को किराए पर लेकर कूड़ा उठान कराएगा।

नगर निगम की बोर्ड बैठक में वार्डों में 60-60 लाख रुपए के विकास कार्यों को कराने का मुद्दा उठने के बाद अब निगम के निर्माण विभाग ने ठेकेदारों को 60-60 लाख रुपए के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए वर्कऑर्डर जारी कर दिए हैं। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के आदेश पर निर्माण विभाग ने वर्क ऑर्डर जारी किए है। निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देशराज सिंह ने बताया कि शहर के सभी 100 वार्डों में 60-60 लाख रुपए के पार्षद कोटे के कार्य कराए जाने है।