दिखाएं समझदारी, जेईई मेन और एडवांस की तैयारी का सुनहरा अवसर

लाइट बीम क्लासेज ने ग्रेटर नोएडा में कोचिंग विद स्कूल की शुरुआत की
12 और 19 दिसंबर को एग्जाम, पंजीकरण भी आरंभ

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एजुकेशन हब में 11वीं के विद्यार्थियों के लिए जेईई मेन और एडवांस की तैयारी के लिए बेहतर मौका है। नए कांसेप्ट के साथ कोचिंग संस्थान लाइट बीम क्लासेज ने कोचिंग विद स्कूल की शुरुआत की है। इसमें दाखिला लेने के लिए आपको पहले टैलेंट सर्च एग्जाम देना होगा। इसमें पंजीकरण कराने के लिए सिर्फ एक सप्ताह का समय शेष है। यदि आप देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला लेना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से न कतई जाने ना दें।

टैलेंट सर्च परीक्षा 12 एवं 19 दिसंबर को
एजुकेशन हब के लिए मशहूर ग्रेटर नोएडा में शिक्षा के अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। अल्फा कमर्शियल बेल्ट के कोचिंग संस्थान लाइटबीम क्लासेज भी नए नए प्रयोग करने के लिए जाना जाता है। संस्थान ने इंजीनियरिंग के टॉप संस्थानों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए नई पहल शुरू की है। 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए कोचिंग विद स्कूल शुरू किया गया है। इसमें दाखिला लेने के लिए छात्रों को टैलेंट सर्च एग्जाम देना होगा। संस्थान टैलेंट सर्च एग्जाम 12 एवं 19 दिसंबर को लेगा। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। 100 रुपये शुल्क जमा कर रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।यह होंगी खासियत
कोचिंग विद स्कूल के कांसेप्ट में बच्चों का काफी समय बचेगा। लगभग सभी बच्चे कोचिंग करते हैं। अक्सर स्कूल में दूसरा और कोचिंग में दूसरा टॉपिक पढ़ाया जाता है। इससे बच्चे पर अनावश्यक भार बढ़ जाता है। इस कांसेप्ट में बच्चे पर भार नहीं बढ़ेगा। इस प्रोजेक्ट में बच्चों को प्वाइंट टू प्वाइंट तैयारी कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ इंजीनियरिंग की तैयारी भी कराई जाएगी। सप्ताह में 38 घंटे कक्षाएं चलेंगी। इसमें जेई मेन और एडवांस पर फोकस किया जाएगा। प्रत्येक सप्ताह टेस्ट होगा। इससे बच्चे की परफॉर्मेंस का पता चल सकेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को सेल्फ स्टडी का काफी समय मिलेगा।

पंजीकरण प्रक्रिया
लाइटबीम संस्थान के निदेशक सुधीर पाल के मुताबिक पंजीकरण के लिए लिंक जारी कर दिया गया है। इसके जरिए छात्र टैलेंट सर्च एग्जाम में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस एग्जाम के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इस लिंक के जरिए क्लास 5, 6, 7, 8, 9, 10 एवं 11वीं के लिए छात्र रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगर किसी तरह की दिक्कत है तो इन नंबरों 09718310006 और 09718604848 पर संपर्क किया जा सकता है।

समय से पहले करें तैयारी
संस्थान के निदेशक सुधीर पाल ने बताया कि विद्यार्थियों को समय से पहले जेईई मैंस एंड एडवांस की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को 7वीं क्लास से दाखिला लेने का अवसर दिया जाएगा। ये छात्र भी टैलेंट हंट एग्जाम के जरिए प्रवेश ले सकते हैं।