युवा पीढ़ी को समग्र विकास पर अपना ध्यान केंद्रित की है आवश्यकता: वीके सिंह

-दृढ़ संकल्प शक्ति एवं कठोर परिश्रम के साथ ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव: संजीव कुमार अस्थाना
-दीक्षांत समारोह: आईटीएस में पीजीडीएम के 23वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में उपाधि और मेडल पाकर खुशी से खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस सस्थान के शैक्षणिक प्रोग्राम पीजीडीएम (2018 -20) एवं (2019 -21) के 23वें दीक्षांत समारोह का रविवार को चाणक्य ऑडिटोरियम में आयोजन किया गया।
समारोह का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत्त इंडियन आर्मी जेनरल वीके सिंह राज्य मंत्री पथ परिवहन, राजमार्ग एवं नागरिक उड्डयन (भारत सरकार), गेस्ट ऑफ ऑनर क्रमश: डॉ. भीमराय मेत्री निदेशक आईआईएम नागपुर तथा मि. संजीव कुमार अस्थाना चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, रूचि सोया इंडस्ट्रीज लि., आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आरपी चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. (डॉ.) डीके अग्रवाल एवं पीजीडीएम चेयर पर्सन डॉ. अनुषा अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सम्पन्न किया गया। निदेशक प्रो. (डॉ.) डीके अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया एवं संस्थान सम्बंधित रिपोर्ट एवं अकादमिक उपलब्धियों का विवरण पेश किया। चेयर पर्सन डॉ अनुषा अग्रवाल द्वारा समारोह में उपस्थित सभी उत्तीर्ण प्रतिभागियों के लिए पारम्परिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा किया गया। गेस्ट ऑफ ऑनर प्रो. (डॉ.) भीमराय मेत्री ने छात्रों से सदैव श्रेष्ठ प्रदर्शन सृजनात्मक कार्य करने एवं अपने क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। गेस्ट ऑफ ऑनर मि. संजीव कुमार अस्थाना ने कहा कि दृढ़ संकल्प शक्ति एवं कठोर परिश्रम के साथ ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। जनरल वीके सिंह ने कहा कि कन्वोकेशन एड्रेस प्रस्तुत किया तथा सभी डिग्री धारी प्रतिभागियों को अपनी जबाबदेही के प्रति सचेत किया। उच्च आकांक्षा के साथ आगे बढऩे और तेजी से बदलते हुए वैश्विक परिप्रेक्ष्य में कर्मठता और सृजनशीलता के साथ अवसरों का उचित फायदा उठाने और चेंज मास्टर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। विशेष अतिथि डॉ किरण वेदी पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर, पांडिचेरी एवं प्रथम महिला आईपीएस ऑफिसर (भारत सरकार) ने इस अवसर पर ऑनलाइन प्रसन्नता जाहिर की और सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाए दी। डॉ अनुषा अग्रवाल द्वारा पीजीडीएम (2018 -20) एवं (2019 -21) रैंक होल्डर्स के नाम की घोषणा की। पीजीडीएम (2018 -20) के प्रथम टॉपर प्रियंका सिंघल, द्वितीय टॉपर एकता ओझा एवं तृतीय टॉपर खुशबू सेठी घोषित किये गए। गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मैडल तथा मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। इस सत्र में मार्केटिंग, एचआर, फाइनेंस, आईबी, आईटी एवं आपरेशन स्पेशलाइजेशन में सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जीतिका, आयुषी खंडेलवाल, प्रियंका सिंघल, जेनिश मारु, मो. तारिक नवाज और श्रेष्ठा घोष तथा ललित कांडपाल को स्पेशल मेरिट सर्टिफिकेट एवं मैडल प्रदान किये गये।पीजीडीएम (2019-21) के प्रथम टॉपर रजत तयाल, द्वितीय टॉपर मानसी मेहरा एवं तृतीय टॉपर अखिल शर्मा घोषित किये गए। गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज़ मैडल तथा मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। इस सत्र में मार्केटिंग, एचआर, फाइनेंस, आईबी, आईटी एवं आपरेशन स्पेशलाइजेशन में सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शिरीन रिजवी, रजत तयाल, मानसी मेहरा, आकांक्षा रॉय, नेहा अग्रवाल और अखिल शर्मा को स्पेशल मेरिट सर्टिफिकेट एवं मैडल प्रदान किए। राष्ट्रीय गान के साथ दीक्षांत समारोह की विधिवत समाप्ति की गई।