भाजपा पार्षद के प्रयास से दुर्घटना पर लगी रोक, सड़क सुधार कार्य शुरू

गाजियाबाद। वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों से रविवार को सेक्टर-2 पुलिया नाले के साथ-साथ क्लाउड नाइन एक्सप्रेस ग्रीन अंसल माल होते हुए डाबर रोड तक सड़क सुधार कार्य का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय निवासी तिलक मानिक समाजसेवी केएल शर्मा द्वारा नारियल फोडकर कार्य का शुभारंभ किया गया। पार्षद मनोज गोयल ने कहा सड़क के बीच में गड्ढे होने से दुर्घटना की संभावनाएं हो रही थी। क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत की। जिसका संज्ञान लेते हुए तत्काल रूप से यह कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने पार्षद का भव्य स्वागत किया। क्लाउडनाइन के उपाध्यक्ष राकेश जैन, एक्सप्रेस ग्रीन टावर से प्रवीण महेश्वरी, महानगर कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कटिहार, मंडल मंत्री शुभम सिंह, महिला मोर्चा में मंडल मंत्री ममता त्रिपाठी, एससी तिवारी, श्याम सुंदर सिंह, शिव शंकर उपाध्याय, दिनेश जैन, मंगल सिंह क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।