बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर्स संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन,अरविंद बिंद बने मेरठ मंडल अध्यक्ष और सचिव बने आर.ए. कुशवाहा

मेरठ। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की नवीन कार्यकारिणी का मंडल कार्यालय पर गठन किया गया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, उत्तर प्रदेश की अंचल शाखा पश्चिमांचल मेरठ का निर्वाचन एकता सदन, विक्टोरिया पार्क मेरठ में केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर केन्द्र नियुक्त केन्द्रीय निर्वाचन अधिकारी इंजीनियर संतोष मोर्या (केंद्रीय टांसको सचिव) द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें अंचल शाखा पश्चिमांचल मेरठ के अंचल अध्यक्ष के पद पर इंजीनियर अरविंद बिंद, अंचल सचिव इंजीनियर आर.ए. कुशवाहा, अंचल वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर भानु प्रताप कुशवाहा, अंचल उपाध्यक्ष इंजीनियर अनिल कुमार चौरसिया, अंचल संघटन सचिव इंजीनियर सिंकदर यादव, अंचल प्रचार सचिव इंजीनियर उमेश पाल, अंचल लेखा निरीक्षक इंजीनियर ज्योति भास्कर सिन्हा, अंचल वित्त सचिव इंजीनियर आशुतोष शर्मा को निर्वाचित किया गया।
अंचल शाखा पश्चिमांचल मेरठ की वार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया में केंद्रीय पदाधिकारी इंजीनियर एके शर्मा, प्रदीप गुप्ता, इंजीनियर विनेश मलिक, इंजीनियर आरसी द्विवेदी, इंजीनियर एस.एन बंसल, इंजीनियर बीपी गुप्ता तथा पश्चिमांचल डिस्कॉम के अंतर्गत 14 जनपदों के मंडल अध्यक्ष, सचिव, जनपद अध्यक्ष तथा सभी क्षेत्रों से क्षेत्रीय कमेटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।