बरेली। समाजवादी पार्टी के पाल समाज एक सम्मेलन बदायूं रोड पर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल का पार्टी के नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। श्याम लाल पाल, जिला अध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी समेत सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश ने बताया कि समाजवादी पार्टी में ही पाल समाज का हित सुरक्षित है समाजवादी पार्टी के संरक्षक व नेता मुलायम सिंह यादव जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सदैव सभी जाति धर्म का सम्मान करते है। समाजवादी पार्टी सरकार में पाल समाज का प्रतिनिधित्व हमेशा मजबूत रहता है। जिला अध्यक्ष अगम मौर्य व महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने सभी को 2022 में एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के नेतृत्व की समाजवादी पार्टी सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयाध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर छात्रसभा की राष्ट्रीयाध्यक्ष नेहा यादव ने जनपद बरेली शाहबाद निवासी जैनब फातिमा को छात्रसभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव का दायित्व सौंपा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ताजपोशी होने पर जैनब के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के नेताओं, कार्यकतार्ओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर व फूल मालायें पहनाकर उनको बधाई मुबारकबाद पेश की। प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी ने जैनब फातिमा को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी।
















