भगवा यात्रा में मोदी और योगी और सपना बंसल के नारों से गूंजा खोड़ा

-भगवा रंग त्याग, बलिदान, ज्ञान और सेवा का प्रतीक: डॉ सपना बंसल

गाजियाबाद। भगवा रंग त्याग, बलिदान, ज्ञान, शुद्धता एवं सेवा का प्रतीक है। शिवा जी की सेना, भगवान राम, कृष्ण व अर्जुन के रथों के ध्वज का रंग भगवा ही था। भाजपा शासनकाल में ही देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। हर सरकार महिलाओं की उपेक्षा करती चली आ रही थी, लेकिन भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए तरह-तरह की योजनाएं क्रियान्वित कर उनको रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने का काम कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। यह बातें रविवार को खोड़ा में भगवा यात्रा का शुभारंभ करते हुए डॉ सपना बंसल ने कहीं। उन्होंने कहा महिला सशक्तीकरण के लिए भाजपा ने भरपूर काम किया। मोदी और योगी सरकार में महिलाओं का सम्मान करते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं तक सीधे लाभ पहुंचाया है। सुरक्षा के साथ महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। भगवा यात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। चौराहे पर गाजेबाजे व पुष्प वर्षा कर यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। डीजे पर बज रही भक्ति गीत ऐ जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे गीत से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। बीच-बीच में मोदी, योगी, डॉ सपना बंसल के कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे भी लगाए। भगवा यात्रा इतवार पुस्ते से होते हुए लोकप्रिय बिहार, मंगल बाजार, सनी बाजार, यादव चौक, सोम बाजार होते हुए दिल्ली आईटीआई पर जलपान के बाद समापन किया गया। इस दौरान विष्णु गुप्ता, कपिल खंडेलवाल, नीरज गर्ग, प्रियंका गुप्ता दीपक गुप्ता,आलोक गुप्ता,गौरव गुप्ता, पंकज गुप्ता, अवनीश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता उर्फ बंटी, पुष्पेंद्र गुप्ता, अनमोल गुप्ता, अर्जुन सिंह, सुभाष, राजीव, जयप्रकाश, सुनील खत्री, अभय कुमार, मुनीष गुप्ता आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।