गाजियाबाद को सीएम योगी देंगे महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात, नगर निगम ने कर ली है तैयारी

4 जनवरी को मुख्यमंत्री कर सकते हैं ऑनलाइन उद्घाटन एवं शिलान्यास

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम की पांच सौ करोड़ रुपए की योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन नगर निगम जिस तरीके से तैयारी कर रहा है उससे लग रहा है कि 4 जनवरी को सीएम योगी इन योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन एवं शिलान्यास कर देंगे। मुख्यमंत्री शहरवासियों को काफी बड़ी सौगात देंगे। नगर निगम स्तर से इस संबंध में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

दरअसल नगर निगम लंबे समय से इन योजनाओं का उदघाटन सीएम योगी आदित्यनाथ से कराने को प्रयासरत है, मगर सीएम की व्यस्तता के चलते वह गाजियाबाद नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में इन योजनाओं का ऑनलाइन उदघाटन उदघाटन कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।इन योजनाओं में पं. दीनदयाल उपाध्याय वातानुकूलित सभागार के अलावा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स रमते राम रोड भी शामिल है। सभागार का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त हिंडन विहार और सिहानी में गार्बेज फैक्ट्री भी है। जिनका उदघाटन सीएम कर सकते हैं। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नगर निगम की 125 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास होना हैं।

इन योजनाओं में शॉपिंग कॉम्पलेक्स रमते राम रोड-2,618 लाख, दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम-4,706 लाख रुपए, जलकल कंपाउंड के पास वेंडिग जोन-पिंक वेंडिग जोन-17.98 लाख, हिंडन विहार में गार्बेज फैक्ट्री-888.75 लाख, सिहानी में गार्बेज फैक्ट्री-430.20 लाख रुपए की योजनाओं का लोकार्पण होना है। इसके अलावा हिंडन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल पर एसटीपी का निर्माण-57.78 लाख, एनएच-9 से मेरठ मोड़ तक न्यू लिंक रोड की मरम्मत का कार्य-688.21 लाख, मेरठ रोड से चौधरी मोड़ तक सड़क की मरम्मत का कार्य-476.26 लाख, वार्ड-49 में आरसीसी नाली, इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य-269.64 लाख, वार्ड-60 में आरसीसी नाला व साइड पटरी का निर्माण-279.94 लाख, वार्ड-96 में आरसीसी नाले का निर्माण-286.92 लाख, वार्ड-37 में 80 फुटा रोड पर नाला निर्माण-303.73 लाख, वार्ड-3,14,58 में आरसीसी नाला निर्माण-371 लाख, वार्ड-50 में आरसीसी नाले का निर्माण-587.51 लाख, औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पास सीसी रोड का निर्माण-704.29 लाख , वार्ड-73 और 90 में इंटरलाकिग टाइल्स लगाने-711.97 लाख, वार्ड-51 में आरसीसी नाले का निर्माण-151.72 लाख रुपए, वार्ड-75 में गलियों और नालियों का निर्माण-160.95 लाख रुपए, वार्ड-40 में आरसीसी नाले का निर्माण -166.40 लाख रुपए, वार्ड-17 में आरसीसी नाले का निर्माण-177.56 लाख रुपए आदि का शिलान्यास कराया जाना है।