कंट्रोल रूम शुरू: शहरवासियों को एक छत के नीचे मिलेगी कई सुविधाएं

-मेयर, नगर आयुक्त ने किया कंपनी बाग लाइब्रेरी में कंट्रोल रूम का शुभारंभ

गाजियाबाद। शिकायत एवं शहरवासियों को बेहतर तरीके से कई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने वार्ड-39 कंपनी बाग स्थित नगर निगम का कंट्रोल रूम विधिवत रूप से शुक्रवार से चालू हो गया। नगर निगम के इस कंट्रोल रूम से अब निगम के जलकल, स्वास्थ्य, निर्माण, उद्यान, प्रकाश विभाग आदि विभागों से संबंधित समस्याओं का कंट्रोल रूम से निस्तारण हो सकेगा। शहरवासियों को रोजाना की सुविधाओं को व्यवस्थित करने के लिए काम किया जाएगा। मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने संयुक्त रूप से अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय, अपर नगर आयुक्त अरूण कुमाार यादव, शिवपूजन यादव, सहायक नगर आयुक्त सरिता यादव, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, पार्षद राजीव शर्मा आदि की मौजूदगी में नारियल फोड़कर फीता काटकर कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। मेयर आशा शर्मा ने कहा कंट्रोल रूम से शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी। बेहतर सुविधा देने के लिए नगर निगम के सिटी जोन क्षेत्र में आने वाले शहर के बीचोंबीच कंपनी बाग स्थित लाइब्रेरी में कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया गया हैं। यह शहर का केंद्र बिंदू है। नगर निगम के जलकल, स्वास्थ्य, निर्माण, उद्यान, प्रकाश विभाग आदि विभागों से संबंधित समस्याओं का कंट्रोल रूम से निस्तारण हो सकेगा। इसके लिए विभागों को आपसी समन्वय बेहतर बना रहेगा।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन गाडिय़ों से लेकर निर्माण कार्य, पानी, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य योजनाओं पर ही एक ही छत के नीचे कंट्रोल रूम मेंं निस्तारण किया जाएगा। ताकि शहरवासियों को कोर्ई भी परेशानी न हो और समस्या के समाधान के लिए उन्हें इधर-उधर कहीं भटकना ना पड़े। उनकी समस्याओं का कम से कम समय में निस्तारण किया जाएगा। कंट्रोल रूम को बेहतर तरीके से कम समय में व्यवस्थित करने के लिए नगर आयुक्त ने डीएस इंफ्रा सॉल्यूशन के पुनीत बिंद्रा के कार्य की सराहना की। लाइब्रेरी को व्यवस्थित करने की योजना बनाने के साथ कंंट्रोल रूम की बेहतर व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम को वातानुकूलित बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम की निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को कमान सौंपी गई हैं।

कंपनी बाग में मेयर ने की कसरत
कंपनी बाग स्थित लाइब्रेरी में संचालित किए गए कंट्रोल रूम का उद्घाटन के बाद मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह ने लाइब्रेरी और कंपनी बाग पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया। जहां मेयर ने ओपन जिम में कसरत भी की। पार्क सौंदर्यीकरण के साथ ओपन जिम, प्लेग्राउंड का जायजा लिया। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्थाओं को भी देखते हुए विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम का धन्यवाद किया। मेयर ने लाइब्रेरी परिसर को वाईफाई फ्री जोन और लाइब्रेरी में किताबों के रखरखाव बेहतर करने के निर्देश दिए। कंपनी बाग के ओपन जिम का निरीक्षण करते हुए उद्यान प्र्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह को पार्क को ओर बेहतर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। फाउंटेन को सुंदर लाइटों के साथ चालू करने एवं आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था कराई जाए। ओपन जिम में कसरत कर मशीनों का जायजा लिया। वहीं, खेल के मैदान को बेहतर बराने के साथ ही बरसात एवं सर्दी में कर्मचारियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था तत्काल प्रभाव से कराने के निर्देश दिए गए। ताकि कर्मचारियों को कोई परेशानी न हो।