-भाजपा के संकल्प पत्र में सभी की होगी भागेदारी
गाजियाबाद। संकल्प लोक कल्याण का माध्यम है, संकल्प व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि लोक कल्याण और राष्ट्र कल्याण के लिए लिया जाता है। हमने 2017 के सभी संकल्पों को पूरा किया है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले हमने विपक्षी पार्टियों की तरह घोषणा पत्र नहीं जारी किया था, बल्कि संकल्प पत्र को जारी किया था। हले की सरकारें किसानों पर गोलियां चलाती थीं। हमने किसानों को ऋण से मुक्ति देने के लिए उनका ऋण माफ किया। फर्क साफ है कि पहले की सरकार में गौ हत्या और तस्करी होती थी। हमने अवैध बूचडख़ाने बंद कर गोवंश संरक्षण शुरू कर, गौ पालकों को 900 रुपए प्रति माह देने का काम किया। यह बातें शुक्रवार को मेरठ रोड़ स्थित आरकेजीआईटी संस्थान में संकल्प पत्र सुझाव पर चर्चा के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहीं। उन्होंने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश में चहुमुंखी विकास कार्य किए है। प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेंगी। उन्होंंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में सभी की भागेदारी होगी। इस बार आकांक्षा पेटी के जरिए लोगों तक पहुंचने की योजना बनाई गई है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। वित्तमंत्री और भाजपा की संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना ने कहा कि वर्ष-2017 में भाजपा ने अन्य दलों की तरह घोषणा पत्र नहीं बल्कि संकल्प पत्र जारी किया था। इस बार ‘आकांक्षा पेटीÓ के जरिए लोगों तक पहुंचने की योजना को कार्यकर्ताओं के सामने रखा। उन्होंने कहा कि आप सभी व्यापारियों के सुझाव लेने के लिए आपके बीच आया हूं। इस पर भाजपा घोषणा पत्र की बजाए विजन डॉक्युमेंट लाएगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी एवं अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि अखिलेश सरकार ने लोगों से किए वायदे पूरे नहीं किए। प्रदेश के लोगों ने यह खुद बातें बताई थी। विपक्षी पार्टी जहां अपने हिसाब से अपना घोषणा पत्र तैयार करती है। वहीं, भाजपा ‘जन आकांक्षाओं से जन सरोकारÓ के रास्ते पर चलती है। आकांक्षा पेटी के जरिए सुझाव मांगने के अभियान की स्वस्थ लोकतंत्र की परिचायक है। पावरलूम व्यापारियों ने सरकार के टैक्स 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किए जाने के निर्णय को बदलकर पुन: 5 फीसद करने पर सराहना की। छोटी और बड़ी पावरलूम फैक्ट्रियों के लिए बिजली के रेट फ्लैट दर से लिए जा रहे हैं।
मोबाइल फोन और ड्रग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन खरीदारी पर सवाल खड़े किए। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने व्यापारियों के सुझाव लेने के बाद आश्वासन दिया कि इन सभी महत्वपूर्ण सुझावों को वह संकप पत्र समिति के समक्ष रखेंगे। इन्हें शामिल कराने का प्रयास करेंगे। इस दौरान मेयर आशा शर्मा, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक अजितपाल त्यागी, विधायक सुनील शर्मा, महानगर प्रभारी अमित वाल्मीकि, विजय मोहन, पृथ्वी सिंह, गोपाल अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक अनुज मित्तल, धीरज अग्रवाल, कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया से उद्यमी संजीव सचदेवा, राजीव अरोड़ा, अतुल कुमार, देवेंद्र हितकारी, उदित मोहन गर्ग, अतुल मित्तल सुनील चौधरी, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी, प्रदेश कंसल,सौरभ त्यागी, हितेंद्र शर्मा, प्रवीण चौधरी, हेमंत मलिक, महानगर सह मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, मीडिया प्रभारी जयकमल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
















