झूठ बोलकर वोट लेने में माहिर है भाजपा, रहेंं सावधान: सुशांत गोयल

गाजियाबाद। भाजपा के शासनकाल में झूठी जुमलेबाजी के अलावा कोई काम नहीं हुआ। योगी शासनकाल के दौरान तमाम ऐसे कार्यों पर भाजपा ने अपना ठप्पा लगाया। सड़कों पर आज भी जाम की समस्या बरकरार है और जगह-जगह कूड़े-गंदगी के ढेर लोगों को पहले की तरह दूषित माहौल में रहने को मजबूर कर रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। यह बातें सोमवार को शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुशांत गोयल ने पुराना शहर चंद्रपुरी ,चौपला ,घंटाघर ,रमते राम रोड, विजयनगर आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर जसंपर्क कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि शहर में कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं जो झूठ का पुलिंदा लोगों के सामने परोस रहे हैं। जबकि असलियत यह है कि लोगों से वोट ले गई और झूठे वायदे किए गए। विकास के नाम पर शहर के लोगों के साथ सिर्फ छल और कपट किया गया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है की गाजियाबाद की तस्वीर बदली जाए ऐसे में असली और नकली की पहचान जरूरी है। यह भी समझना होगा कि कौन दिल से शहर का विकास चाहता है और कौन सिर्फ जनता को भटका कर उनकी वोट लेना चाहता है। जनता को शहर के प्रतिनिधियों से हिसाब मांगना होगा तभी गाजियाबाद का समुचित विकास संभव हो पाएगा। जनसंपर्क कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कार्तिकेय कौशिक, अशोक धनकर पूजा गोयल, सरदार सतनाम सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम प्रकाश चीनी, बीके सिसोदिया, विजयपाल चौधरी, आशीष प्रेमी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

महिलाओं ने संभाली चुनाव की कमान
शहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल के चुनाव प्रचार की कमान अब महिलाओं ने संभाल ली है। सुशांत गोयल की पत्नी पूजा गोयल ने दर्जनों महिलाओं के साथ जनसंपर्क किया। पूजा गोयल ने विजयनगर के प्रताप विहार सेक्टर-11 में तूफानी जनसंपर्क किया। पूजा गोयल ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है। भाजपा की योगी सरकार में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में लगातार बढ़ोतरी हुई है। दर्जनों महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा शहर में रहे जनप्रतिनिधियों ने यदि समुचित विकास कराया होता तो आज उन्हें वोट मांगने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम की जरूरत नहीं पड़ती। अपने विकास कार्य दिखाकर जनता के बीच जाते और विकास के नाम पर वोट मांगते। भाजपा प्रत्याशी सिर्फ जनता को बरगला रहे हैं। झूठे वादे करना भाजपा की फितरत में शामिल रहा है। शहर की जनता अब यह जान चुकी है कि उन्हें किसी बहकावे में नहीं आना है। सर्व समाज का मुद्दा लेकर और विकास का मुद्दा लेकर कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ रही है। इस मौके पर शिल्पी गर्ग, शोभा गुप्ता, नीरू गर्ग, कुसुम गोयल, रुचि गुप्ता, संगीता, रोमा गुप्ता , बबीता सिंह, सलमा बेगम, रीना चौधरी, अंजु जयसवाल, सुनीता जयसवाल, रचना शर्मा, नीरज शर्मा, मीनू मित्तल, गीता शर्मा, सुनीता जाटव, रेखा नायक, कमलेश कुमारी एडवोकेट, वीना सेंगर समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।