गाजियाबाद। गोविंदपुरम आरकेपुरम स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल के कैंपस में आज भाजपा प्रत्याशी मुरादनगर अजीत पाल त्यागी के चुनाव अभियान में रेडिएंट पब्लिक स्कूल की तरफ से भव्य स्वागत तथा भारी संख्या में लोगों का समर्थन मिला। डॉ विनीता त्यागी प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर विनय त्यागी दोनों ने संयुक्त रूप से अजीत पाल त्यागी को पगड़ी पहनाकर अपना समर्थन दिया। अजीत पाल त्यागी ने कहा भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के हित में बहुत बड़ा काम कर रही है। आज महिला अकेली कहीं भी जा सकती है। भू-माफियाओं से मुक्ति मिली है, भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है। राम मंदिर अयोध्या में, काशी में शिव मंदिर, अब मथुरा की बारी है। मैं आपके सुख दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष अमित रंजन, महामंत्री संजय कौशिक, गजेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षद अमित डबास अक्षय अग्रवाल आईटी प्रमुख, अविरल, मनोज त्यागी, दीपक तोमर, डॉ.विनीता त्यागी, विनय त्यागी, विनीत त्यागी एडवोकेट उपस्थित रहें।
















