चुनाव नहीं युद्ध, भाजपाराज में जनता सुरक्षित: सुनील शर्मा

मंडल मंत्री शिवा राणा ने संभाली ब्रिज विहार की कमान, भाजपा ने दिया भयमुक्त वातावरण

गाजियाबाद। राष्ट्र का सम्मान देश का प्रबुद्ध वर्ग बढ़ाता है। राष्ट्र का उत्थान प्रबुद्ध वर्ग की सक्रियता से ही संभव है। जहां अपराधी सक्रिय और बुद्धिजीवी निष्क्रिय होते हैं, वहां पतन प्रारंभ होता है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधी पस्त हुए। प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की पहचान सशक्त राष्ट्र के रूप में बन रही है। यह बातें सोमवार को राधा कुंज ब्रिज में भाजपा ब्रिज विहार के मंडल मंत्री शिवा राणा, समाजसेवी सुभाष राणा के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए साहिबाबाद भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा भाजपा जातीय जोड़-तोड़ नहीं करती, बल्कि सिर्फ जोडऩे के अभियान में लगी रहती है। यह चुनाव जातिवाद का नहीं है। यह चुनाव राष्ट्रवाद का है।

पूर्व की सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। राम मंदिर के विरोध में काम किया है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को पुन: मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। अगर सरकार नहीं आई तो फिर से प्रदेश में जंगलराज कायम हो जाएगा। यह चुनाव नहीं युद्ध है, प्रदेश भाजपाराज में सुरक्षित है। साहिबाबाद विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील की जीत सुनिश्चित कराने के लिए ब्रिज विहार के मंडल मंत्री शिवा राणा ने कमान संभाल ली है। इन दिनों शिवा राणा भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए अपने समर्थकों के साथ भाजपा की नितियों का प्रचार-प्रसार में जुटे हुए है। मंडल मंत्री शिवा राणा ने बताया कि पूर्व की सरकार में ब्रिज विहार का हाल क्या था, किस तरह विकास कार्यो से अछूता नही है, यह किसी से भी छुपा नही है।

मगर पिछले पांच साल में ब्रिज विहार में जो काम भाजपा सरकार में हुए वह क्षेत्र की जनता को पता है। भाजपा सरकार विकास की सरकार है। जिसकी प्राथमिकता भी सबका साथ और सबका विकास है। इसी उद्देश्य से भाजपा सरकार आगे बढ़ रही है। क्षेत्र के लोगों ने फिर से भाजपा सरकार को लाने का मन बना लिया है। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने सुनील शर्मा को फूलों की माला पहनाते हुए स्वागत किया और भाजपा को अगामी 10 फरवरी को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान कपिल राणा, सुधीर त्यागी, मंडल अध्यक्ष बृज विहार बॉबी त्यागी, अजय त्यागी, गुलाब चंद गुप्ता, विनोद पंत, यादराम चौधरी, भारत भूषण, दीनदयाल, भारती बजाज, पुष्पेंद्र कौशिक, एनके गुप्ता, प्रीतम राणा, ओम प्रकाश राणा, बिच्छू राघव, राजेंद्र राणा, विजय राघव, अशोक राणा, प्रवीण राघव, अजय राणा, कल्याण सिंह राणा, विनोद राणा, नेगी, बृजेश सिंह, विक्रम चौधरी, पप्पू राणा, अंकुर तिवारी, बिट्टू गुप्ता, निखिल शर्मा, रोहित गुप्ता, विनीत मिश्रा, आशीष पाल समेत सैकड़ो लोग जनसंपर्क कार्यक्रम में उपस्थित रहें।