सामाजिक सद्भावना मंच, जैसा नाम वैसा काम: मनोज गोयल
गाजियाबाद। सामाजिक सद्भावना मंच एक ऐसा मंच है, जिसकी स्थापना सेवा निर्मित वृद्धजनों द्वारा की गई है। प्रतिदिन कहीं न कहीं प्रात कालीन मात्र 10 रूपए में बीपी एवं शुगर की जांच की जाती है। इसी क्रम में गुरूवार को सेक्टर-1 वैशाली में जांच शिविर का आयोजन किया गया। सेवा निर्मित वृद्धजनों द्वारा लगाए कैंप का क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने मौके पर पहुंचकर कार्य को देख सराहना की।
कैंप का क्षेत्रवासियों ने लाभ उठाया। मनोज गोयल ने कहा कि सामाजिक सद्भावना मंच जैसा नाम वैसा काम है। इस मंच में सेवा निर्मित वृद्धजनों का जो कार्य है, वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। यह मंच पिछले काफी समय से जगह बदल-बदलकर क्षेत्र में लगाया जा रहा था।
जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचकर जांच कराते थे। कैंप द्वारा निर्धारित शुल्क भी सामान्य है, जिसे देकर गरीब लोग भी अपनी जांच करा सकते है। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद ने भी अपना बीपी एवं शुगर की जांच कराई। यह कार्य संस्था के प्रमुख सदस्य प्रमोद सिंघल, प्रवीण कुमार अग्रवाल, मोहन गर्ग द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर अवधेश कटिहार, भूपेंद्र ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।
















