• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Saturday, July 18, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home राज्य उत्तर प्रदेश हाथरस कांड की आप कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा की

हाथरस कांड की आप कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा की

October 6, 2020

पार्टी सांसद पर स्याही फेंकने को भाजपा की हताशा बताया

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को ज्ञापन सौंपा

उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
हाथरस कांड की कड़ी निंदा करते हुए आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी सांसद पर स्याही फेंकने की घटना को भाजपा की हताशा बताकर संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को ज्ञापन सौंपा। हाथरस कांड के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ.नरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा पीडि़त परिवार से मिलने जाने के दौरान भाजपाइयों द्वारा पार्टी सांसद संजय सिंह पर स्याही फेंकने की घटना को योगी सरकार की हताशा बताया गया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि हाथरस की घटना से मानवीय संवेदना बुरी तरह तार तार हो गई हैं, क्योंकि मृतका का शव उसके स्वजन को दिखाए बिना ही पुलिस ने कड़ी घेराबंदी करते हुए आनन फानन में जला दिया था। सोलंकी ने कहा कि हाथरस कांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के साथ ही नियम कानून को ताक पर रखकर मनमानी करने वाले डीएम को बर्खास्त कर उनके विरुद्ध अपराधिक मामला भी दर्ज कराया जाए। इसके उपरांत आप कार्यकर्ता संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गए, जिन्होंने अपनी उक्त मांगों के संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम अदिति सिंह को सौंपा। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व प्रत्याशी ज्ञानचंद निवासी मोहम्मदपुर ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उदयवीर शर्मा, अंसार खान, धर्मेंद्र राव, देवेंद्र सिंह, शफ्फान, सुनील कुमार, हाशिम चौधरी, अनिल पाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • TAGS
  • AAP workers strongly condemned the Hathras incident
  • Criminal case should be dismissed against DM and lodged against him
  • Hathras incident severely severed human sensation
  • Memorandum submitted to DM in Total Resolution Day
  • Throwing ink at party MP told BJP frustration
Previous articleएमएसएमई ने ईबाइकगो और एएसएसएआर के रणनीतिक गठजोड़ को दी अनुमति
Next article8 अक्टूबर लोकतंत्र बचाओ किसान महापंचायत की रणनीति को बैठक
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

2017 से पहले दंगे, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था… गाजियाबाद में बोले सीएम योगी जो राम, कांवड़ और विकास के विरोध में थे, आज वही आस्था...

लखनऊ में माफिया हों या मनमानी करने वाले विक्रेता… करुणेन्द्र की सख्ती से लखनऊ में आबकारी व्यवस्था हुई चौकस

“कड़े फैसले, तेज कार्रवाई और सुशासन… यही है डीएम कपिल सिंह की पहचान”

गाज़ियाबाद

2017 से पहले दंगे, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था… गाजियाबाद में बोले सीएम...

झील की जमीन पर ‘माफियाओं का महल’! फर्जी एनओसी से पास...

जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा वैशाली, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा रथ;...

नॉएडा

शराब पर ओवररेटिंग करना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने चार विक्रेता...

संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की 2023-24 आबकारी नीति को लेकर अनुज्ञापी...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर अनुज्ञापी के खिलाफ भी होगी...

क्राइम

तिहाड़ की सलाखों से चल रहा था मौत का नेटवर्क, ‘ऑपरेशन...

गाजियाबाद में कोख के कातिलों का काला साम्राज्य ध्वस्त, चलती कार...

इश्क और ऐशो-आराम की चाह ने बनाया करोड़ों की चोरी का...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

© 2020-2021 UdayBhoomi