फीस माफी की मांग को लेकर अभिभावकों की भूख हड़ताल जारी

उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
अभिभावक संघ मोदीनगर के बैनर तले बढ़ी हुई फीस वापस लेने सहित दर्जन भर मांगो को लेकर अभिभावकों की सातवें दिन भी भूख हड़ताल जारी है। आंदोलनकारियों को लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मोहसिन खान के अलावा डॉ सुरेश वर्मा, संजय गुर्जर, सुशील वर्मा, जियांशु चौधरी, मोनू उपाध्याय व ममता आदि ने समर्थन दिया। भूखहड़ताल पर प्रवीण शर्मा, मनीष बंसल, आशिफ, गौरव जगपाल, ऋषि शर्मा, प्रभाकर शर्मा पूर्व सभासद, रूबी कुरैशी, पूनम शर्मा, ममता शर्मा, मोंटी वर्मा, दिनेश सभासद, बलराज गुज्जर सभासद, दुष्यंत यादव सभासद, विनोद छोटू सभासद, अनुज पंडित,विनोद गौतम सभासद ,सोनिया सिंह, अमन सिह आदि  मौजूद रहे।