यूपीएससी की परीक्षा में यशार्थ सिंह ने हासिल की 12वीं रैंक, पार्षद अरविंद चौधरी ने दी बधाई

गाजियाबाद। वार्ड-36 स्थित सेक्टर-14 के निवासी लालू सिंह (जज) और शांति सिंह के सुपुत्र यशार्थ सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 12वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रौशन किया है। जो कि मूलरुप से ग्राम सिजवाही जिला हमीरपुर के रहने वाले है। क्षेत्रीय पार्षद अरविंद चौधरी (चिंटू) और एसपी सिंह, फैजल मलिक, अमित यादव, डॉक्टर प्रवीण सिह ने यशार्थ और उनके माता-पिता से भेंट कर गुलदस्ता एवं मिठाई के साथ ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई भी दी।

क्षेत्रीय पार्षद अरविंद चौधरी (चिंटू) ने कहा यह हमारे वार्ड के लिए काफी गर्व की बात है। आज के युवाओं को यशार्थ की मेहनत से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कठोर परिश्रम और सच्ची लगन से जीवन में किसी भी मनचाहे मुकाम को हासिल किया जा सकता है। लक्ष्य छोटे-छोटे तय करना चाहिए और धीरे-धीरे बड़े लक्ष्य की तरफ बढऩा चाहिए। जिससे आसानी से कामयाबी मिल सकती है। यशार्थ की शुरुआती पढ़ाई राजधानी लखनऊ के नामी स्कूलों में हुई है। जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई और सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए। लल्लू सिंह के दो बच्चे है जिनमें बेटा यशार्थ बड़ा और बेटी अनन्या दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। यशार्थ की सफलता से खुश उनकी मां शांति सिंह ने कहा कि बेटे की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।