नगर निगम कर्मचारी कुलदीप शर्मा को मातृशोक

राजेश्वरी देवी की तेरहवीं का कार्यक्रम 8 जून को घंटाघर रामलीला मैदान में होना है। दोपहर 3 बजे रस्म पगड़ी होगी।

गाजियाबाद। नगर निगम के कर्मचारी कुलदीप शर्मा की माता राजेश्वरी देवी का आकस्मिक निधन हो गया। उनकी तेरहवीं 8 जून को घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित की गई है। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए निरंतर जानकार, परिचित और रिश्तेदार पहुंच रहे हैं। नगर निगम के जलकल विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत कुलदीप शर्मा डासना गेट पर सपरिवार रहते हैं। उनकी माता राजेश्वरी देवी पत्नी स्व. अशोक कुमार शर्मा का निधन हो गया।

राजेश्वरी देवी के निधन की खबर मिलने पर काफी संख्या में परिचित और रिश्तेदार शोक संवेदना जाहिर करने पहुंचे। राजेश्वरी देवी की तेरहवीं का कार्यक्रम 8 जून को घंटाघर रामलीला मैदान में होना है। दोपहर 3 बजे रस्म पगड़ी होगी। शोकाकुल परिवार में कुलदीप शर्मा के अलावा उनके चाचा सुधीर कुमार शर्मा, भाई संदीप शर्मा, बहन सीमा शर्मा व शालिनी शर्मा आदि शामिल हैं। उधर, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और शहर के गणमान्य लोग शोक व्यक्त करने और शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने पहुंच रहे हैं। उदय भूमि परिवार इस दुख की घड़ी में शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता है और भगवान से प्रार्थना करता है कि पीडि़त परिवार को दुख सहने की शाक्ति प्रदान करें।