उलय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
स्थानीय कॉलोनी निवासी एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पीडि़त युवती के मुताबिक काफी समय पहले निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव अबूपुर निवासी राज चौधरी उर्फ राजदान लाम्बा से सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई। दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती चली गई। इसी के चलते युवक ने शादी की बात कहकर संबंध बना लिए। इसके बाद वह लगातार संबंध बनाता रहा। शादी की बात कहने पर वह आनकारी करने लगा। पिछले दिनों शादी की बात कहने पर आरोपी ने अपनी बहन, भाई व एक दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और आए दिन शादी की बात नहीं करने को कहा। पीडि़ता ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। थानाप्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व उसकी बहन साक्षी व भाई छोटू निवासी गांव अबूपुर व एक दोस्त के खिलाफ धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
















