टैम्पों से होने लगी अब दिल्ली शराब की तस्करी

  • अवैध शराब समेत 7 गिरफ्तार, 2 वैगनार, अर्टिगा कार व ऑटो सीज

गाजियाबाद। दिल्ली की सस्ती और फ्री शराब ने गाजियाबाद समेत अन्य जनपदों में भी तहलका मचा रखा है। एक तरफ दिल्ली की शराब तो दुसरी ओर चिलचिलाती धूप में आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई करने से पीछे नही हट रही है। सुबह होते हुए शराब तस्करी का कारोबार शुरु हो जाता है। यह कारोबार सुबह से शुरु होने के बाद शराब के ठेके बंद होने के कई घंटो बाद तक चलता है। जिसे रोकने के लिए आबकारी विभाग की टीम भी सुबह से लेकर रात तक सड़कों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। पुलिस को चकमा देने के लिए अक्सर तस्कर रात का सहारा लेकर निकलने का प्रयास करते है। लेकिन तस्कर भले ही पुलिस को चकमा देकर निकल जाए, मगर आबकारी विभाग की कार्रवाई से बच पाना उनके बेहद ही मुश्किल है। दिल्ली से सटे बोर्डर के हर कोने पर भी आबकारी विभाग की टीम मुस्तैद है। आबकारी की कार्रवाई ने दिल्ली से शराब लाने वालों के लिए मुसीबत बनते नजर आ रहे है। जो शराब मिलते ही सीधे सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम रहा है। जहां न तो कोई सिफारिश काम आ रही है न ही कोई ही दंबगर्ई। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके वाहन को भी जब्त किया है।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा, रमा शंकर सिंह, अरुण सिंह, त्रिभुवन सिंह हंयाकी, आशीष पाण्डेय, त्रिवेणी प्रसाद मोर्य की टीम ने दिल्ली से शराब की तस्करी, परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत बुधवार देर रात दिल्ली बॉर्डर, ट्रांसपोर्ट नगर चेक पोस्ट,भोपुरा चेक पोस्ट, लोनी बॉर्डर एवं एनएच 24 पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार से तसकरी कर रहे आकाश व नौशाद को 24 बोतल रॉयल स्टैग दिल्ली मार्का समेत गिरफ्तार किया।

इसी क्रम में दिल्ली बॉर्डर के पास अंकित चौधरी को वेगनर कार से परिवहन करते हुए 12 बोतल जिन्सबर्ग बियर दिल्ली मार्का समेत गिरफ्तार किया गया। एनएच-24 पर चेकिंग के दौरान सुनील पुत्र प्रेमपाल, राजू पुत्र महाराज एवं संजीव पुत्र वीरपाल को अर्टिगा कार से परिवहन करते हुए रॉयल स्टैग की 10 बोतल दिल्ली मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक थ्री व्हीलर से परिवहन करते हुए 48 कैन एवं हिम्मत देशी सन्तरा की 5 बोतल के साथ एक नरेश पुत्र होशियार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया पकड़े गये तस्कर अब बाइक, लग्जरी कार के साथ-साथ ऑटों का भी सहारा ले रहे है। मगर आबकारी विभाग की टीम किसी भी वाहन को बिना चेक किए जनपद में प्रवेश नही दे रही है। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहनों को भी सीज की कार्रवाई की गई।