गाजियाबाद। गंगा दशहरा पर्व पर गुरूवार को मुरादनगर गंगनहर स्थित छोटा हरिद्वार शनि मंदिर घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने नहर में डुबकी लगाई। दशहरा पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। गंगा दशहरा पर गंगनहर स्थित शनि मंदिर घाट पर एक लाख से अधिक श्रद्वालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था व्यापक इंतजाम किए थे। एनडीआरएफ टीम के गोताखोरों के साथ साथ निजी गोताखोरों को भी तैनात किया गया था।गोताखोरों ने कई लोगों को डूबने से भी बचाया।
गंगा दशहरा पर मुरादनगर स्थित गंगनहर पर गुरुवार सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। गंगनहर स्थित शनि मंदिर मंहत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि गंगा दशहरा पर गुरुवार सुबह चार बजे से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का गंगनहर में स्नान करने के लिए तांता लगा रहा उन्होने बताया कि एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना करके पुण्य कमाया। गंगा दहशरा पर गुरुवार को मुरादनगर गंगनहर में गाजियाबाद,दिल्ली ,साहिबाबाद, नोएडा, मेरठ सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग स्नान करने के लिए आए थे। पुलिस ने दहशरा मेले पर आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी इधर-उधर नजर बनाए हुए थे।

एसपी ग्रामीण डॉ.ईरज राजा ने गंगनहर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गंगा दहशरा पर गुरुवार को गंगनहर में स्नान करने आने वाले श्रद्धालु अपनी अपनी गाडिय़ों से आए थे। स्नान करने आने वाले लोगों के वाहनों की अधिक संख्या के चलते दिल्ली-मेरठ हाइवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। सुबह से ही दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लग गया और वाहन रुक-रुक कर चलने लगे। जिस कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दिल्ली मेरठ मागज़् पर जाम ना लगे ,इसके अलावा जगह जगह पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई थी। दशहरा पर्व के मद्देनजर एसएसपी मुनिराज जी.ने जहां रात में ही गंगनहर स्थित छोटा हरिद्वार का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी के निर्देश दिए।
एसएसपी ने मुरादनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार से लेकर पुलिसकर्मियों को घाट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए।

एनडीआरएफ,पीएसी के अलावा पुलिसकर्मियों को सर्तक रहकर ड्यूटी करने के साथ एंटी रोमियो टीम,सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी तैनात रहते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए थे। वहीं,एसएसपी के निर्देशन में गुरूवार की सुबह एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा गंगनहर स्थित छोटा हरिद्वार घाट पर दशहरा पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे।गंगनहर घाट पर स्नान करने वालों कोई दिक्कत न हो। ऐसे में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। एसपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए। वहीं, ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। दरअसल, मुरादनगर गंगन हर स्थित छोटा हरिद्वार स्थित घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे।
इनमें महिलाओं से लेकर पुरूष एवं युवाओं की संख्या अधिक रही। दशहरा पर्व पर घाट पर स्नान करने वालों की सुरक्षा को पूरी तरह से अभेध बनाने के लिए प्रशासन-पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की। एसपी ग्रामीण दशहरा पर्व के मद्देनजर थाना प्रभारी से लेकर पुलिसकर्मियों को पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने गोताखोरों का उचित प्रबंध रखने के साथ-साथ अराजक तत्वों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। दशहरा पर्व पर छोटा हरिद्वार घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
















