ग्रेटर नोएडा। डाटा सेंटर पार्क की योजना लॉन्च करने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने तैयारी शुरू कर दी है। यमुना प्राधिकरण जुलाई में यह योजना लॉन्च कर देगा। इसके लिए सेक्टर-28 में 100 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। डाटा सेंटर पार्क में आने वाली औद्योगिक इकाइयों को राज्य सरकार की डाटा सेंटर नीति के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में हीरानंदानी ग्रुप डाटा सेंटर के 2 टॉवर बना रहा है। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण ने भी डाटा सेंटर के लिए भूमि आवंटित की है।
अब यमुना प्राधिकरण ने डाटा सेंटर पार्क की योजना जुलाई में लॉन्च करने तैयारी की है। प्रस्तावित डाटा सेंटर पार्क में दस-दस एकड़ के भूखंड होंगे। प्रदेश सरकार की तरफ से डाटा सेंटर पार्क की नीति के अनुरूप इन कंपनियों को निवेश करने पर रियायत दी जाएगी। यमुना प्राधिकरण ने इसके लिए सेक्टर-28 में 100 एकड़ जमीन चिह्नित की है। वहां पर यह पार्क विकसित किया जाएगा।
















