महिला पुलिसकर्मियों व शिक्षिका को किया सम्मानित
उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
वर्तमान में महिलाओं को ड्यूटी करना पुरुषों के मुकाबले कई गुना ज्यादा चुनौतीपूर्ण भरा कार्य है। आज के वातावरण में घर परिवार समाज की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विशेष रुप से वर्दी वाली महिलाओं के लिए ड्यूटी में पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना वास्तव में चुनौतीपूर्ण है।इनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। हाथरस कांड के बाद देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने माहौल के दौरान महिला सुरक्षा और वर्दी वाली महिलाओं के जज्बे को लेकर एक रचनात्मक समारोह में पुलिस सुपरिटेंडेंट संजीव सुमन ने व्यक्त किए।इस समारोह में पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिवा प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर सुमन अग्रवाल और महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने महिला पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। समारोह में पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी मौजूद थे। शिवा प्राथमिक पाठशाला में आसमानों में उडऩे की आशा नामक इस कार्यक्रम में संयोजक राहुल बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि इस समारोह का उद्देश्य सरकार और पुलिस की बेटी बचाओ की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए और इस और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया था। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों का संयोजक राहुल बंसल ने आभार व्यक्त किया।
















