आप सांसद संजय सिंह का उत्तर प्रदेश में नौ दिवसीय तुफानी दौरा
उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
आगामी 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा के चुनाव में मजबूती से उतरने की आम आदमी पार्टी ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम के तहत आप सासंद संजय सिंह 13 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जाकर वहां संगठन की मजबूती का कार्य देखेंगे।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए आप के प्रदेश सचिव नवाब सोनी ने बताया कि सांसद संजय सिंह 13 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर, 14 अक्टूबर को सहारनपुर,15 अक्टूबर को बुलदंशहर, 16 अक्टूबर को मेरठ का दौरा करेेंगे । इसके बाद 17 अक्टू्बर बिजनौर, 18 अक्टूबर मुरादाबाद, 19 अक्टूबर रामपुर, 20 अक्टूबर अयोध्या व 21 अक्टूबर को बाराबंकी का तुफानी दौरा करेंगे। इस दौरान प्रदेश सचिव नबाव सोनी भी साथ रहेंगे। सोनी ने बताया कि पार्टी का जोर है कि पूर्व जिला पंचायतों को पार्टी से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में सपा,बसपा व कांग्रेस का जनाधार लगभग समाप्त हो गया है। प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को भाजपा के विकल्प के रुप में देख रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश में दिल्ली जैसा शासन चाहती है। जहां गरीब लोगों को सरकार बिजली,पानी, स्वास्थ्य व फ्री परिवहन जैसी विभिन्न तरह की सुविधाएं मुहैय्या करा रही है। सोनी ने बताया कि आगामी विधान सभा के चुनाव उत्तर प्रदेश में भी उनकी पार्टी दिल्ली वाला फार्मूला अपनाएगी। सोनी ने विश्वास जताया कि बहुत बड़ी संख्या में प्रदेश के प्रबूद्ध लोग आम आदमी पार्टी जुडऩे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके तत्वावधान में गत दिनों मोदीनगर में भी एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोग ने आप की सदस्यता ग्रहण की। वह जल्द ही मोदीनगर में फिर एक कार्यक्रम करने जा रहे हैं जिसमें क्षेत्र के पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधान आप में शामिल होंगे।
















