मीडिया प्रभारी बने आरिफ अब्बासी

उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा की एक बैठक का आयोजन सिंभावली के सिखेड़ा मे किया गया। बैठक में समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान आरिफ अब्बासी को महासभा का विधान सभा मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया। वहीं आरिफ अब्बासी को मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर अब्बासी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।
इंडियन शेख़ अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शमसेर अब्बासी के आह्वान पर गांव सिखेड़ा निवासी यूनुस अब्बासी के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष नुसरत अब्बासी ने अब्बासी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में प्यार मोहब्बत और इत्तेहाद से रहे और अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाए। अब्बासी ने कहा कि अब्बासी महासभा से जुड़े औऱ समाज के गरीब लोगों की मदद करे। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष नुसरत अब्बासी ने उपेड़ा निवासी आरिफ़ अब्बासी को गढ़ विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ शानू अब्बासी, विधानसभा महा सचिव डॉ वकील अब्बासी, सलाहकार मंत्री सुलेमान अब्बासी ने कहा कि समाज मे फैल रही बुराईंयां जुआ ,शराब ,नाश ,आदि बुराइयों से अपने बच्चों को बचाए। अगर कोई भी कार्य कराये उसकी आई टी आई का कोर्स जरूर कराए।