38 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाला निर्माण कार्य शुभांरभ

गाजियाबाद। पानी की निकासी को लेकर दौलतपुरा पुल के नीचे आरसीसी नाले का निर्माण सोमवार को राज्यमंत्री अतुल गर्ग के प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेंदीवाले एवं स्थानीय पार्षद रजनीश चौधरी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर राजेंद्र मित्तल ने बताया कि वर्तमान में बना नाला जगह जगह से टूटा हुआ है तथा उसका जल निकासी लेबल ठीक नहीं है। जिसकी वजह से आए दिन जलभराव की स्थिति बन जाती थी इस नाले के निर्माण से क्षेत्र की जनता को बहुत राहत मिलेगी। राजेन्द्र मित्तल ने इस कार्य के लिए जनता के समक्ष मेयर आशा शर्मा की जम कर तारीफ की। स्थानीय पार्षद रजनीश चौधरी ने बताया कि इस नाले की लंबाई 422 मीटर है। यह नाला 1 मीटर चौड़ा व 1.5 मीटर गहरा बनाया जाएगा इसके बनाने में लगभग 38 लाख रुपए की लागत आएगी। 3 महीने के अंदर नाले का पूर्ण रूप से निर्माण कर दिया जाएगा। इस नाले के बन जाने से क्षेत्र की जल भराव की शिकायत समाप्त हो जायेगी। इस अवसर पर विजयपाल चौधरी, जुगनू कर्दम, राकेश वाली, राजू गौतम, धर्म बौद्ध, गौरव बौद्ध, नरेश एडवोकेट, नवीन पंडित, आशीष प्रेमी, देवी सिंह, मेहर सिंह, रूपचंद, गुलशन, मुकेश व मीडिया प्रभारी नीरज गोयल सहित क्षेत्रवासी स्थित रहे।