नगर आयुक्त ने जाना इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा लाइब्रेरी का हाल

इंटीगे्रटेड कंट्रोल रूम: कंट्रोल रूम की शिकायतों का तत्काल कराएं निस्तारण: डॉ नितिन गौड़

गाजियाबाद। नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा शहर भ्रमण के उपरांत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। जहां पर नगर आयुक्त ने स्टाफ के साथ परिचय करते हुए नगर निगम के सॉफ्टवेयर का हाल जाना। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आईजीआरएस की शिकायतों पर भी चर्चा की। उपस्थित टीम ने अपने-अपने विभाग संबंधित सूचनाएं नगर आयुक्त के सामने रखी, जिस पर गंभीरता से निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए गए। कॉल सेंटर में आने वाली शिकायती कॉल पर किस प्रकार टीम के द्वारा कार्य किया जा रहा है, इसकी जानकारी मांगी। जिस पर संबंधित टीम द्वारा अपनी कार्यशैली के बारे में अवगत कराया और निस्तारण रिपोर्ट की भी नगर आयुक्त द्वारा जांच की गई। नगर निगम की वेबसाइट तथा एप के बारे में भी संबंधित अधिकारी से वार्ता की गई तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर भी विस्तृत जानकारी मांगी। जिस पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की कुशलता का हाल जाना तथा नगर आयुक्त से मिलकर सभी विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया। सभी से परिचय किया। साथ ही उनकी लाइब्रेरी संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की। जिसका तत्काल समाधान करने के लिए प्रभारी लाइब्रेरी को पत्र के माध्यम से आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। कंपनी बाग का जायजा लेते हुए प्रतिदिन की पार्क की गतिविधि वहां उपस्थित जनों से जानकारी ली। जिस पर वहां बने शौचालय को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कंपनी बाग स्थित शौचालय की साफ-सफाई व अन्य को स्थित कराया गया। नगर आयुक्त भ्रमण के दौरान आने वाली शिकायतों पर भी तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही पूर्ण होती दिखाई दे रही है। जो कि सराहनीय है। शहर में समस्याओं के समाधान तत्काल कराने का प्रयास नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।